Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

ईरान लीडर खामेनेई की मौत पर नाचती-झूमती नजर आई एक्ट्रेस, शेयर किया जश्न का वीडियो

Elnaaz Norouzi: US-इजरायल अटैक के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई की मौत हो गई है. खामेनेई की मौत पर ये बॉलीवुड हसीना जश्न मनाती दिखीं. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर नाचते-झूमते वीडियो भी पोस्ट की है.

Elnaaz Norouzi

Elnaaz Norouzi: 28 फरवरी को देर रात अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर अटैक कर सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई को मार दिया. ऐसे में दुनियाभर में अब मातम के साथ-साथ जश्न भी मनाया जा रहा है. इसी बीच ईरान की रहने वाली एक बॉलीवुड अदाकारा ने भी खामेनेई की मौत का जश्न मनाया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक जश्न का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो नाचती-झूमती नजर आ रही हैं.

ये अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि ‘तेहरान’ सीरीज की लीड एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी हैं. एलनाज हमेशा से ईरान देश से जुड़े मुद्दे पर बोलती आई हैं. अब उन्होंने खामेनेई की मौत के बाद एक वीडियो शेयर किया है. एलनाज ने खामेनेई की मौत के ठीक बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ‘गिव इट टू हर’ सॉन्ग पर नाचती-झूमती हुई दिख रही हैं. एलनाज ने वीडियो के कैप्शन पर लिखा है, “जब लेफ्टीस मुझसे असहमत थे और अब वे जानते हैं कि मैं सही थी.” “हम एक तानाशाह की मौत का जश्न मना रहे हैं दोस्तों. खामेनेई चला गया.”

---विज्ञापन---

ईरान के सपोर्ट में एलनाज

बता दें एलनाज हमेशा से ही ईरानी लोगों का दर्द बयां करती आई हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि जिस दिन से ईरान में नई सरकार आई है, उस दिन से ‘एक धर्म’ को थोपा गया और आजादी छीन ली गई. एलनाज अक्सर ईरान के सपोर्ट में अपनी बातें रखती आई हैं.

बता दें कि अमेरिका-इजरायल की ईरान के साथ लड़ाई के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है. खामेनेई की मौत ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है.

First published on: Mar 01, 2026 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola