Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘विक्की की अम्मा’, कैटरीना कैफ का पाकिस्तानी कमेंटेटर ने उड़ाया मजाक, साइना नेहवाल के लाइक से मचा बवाल

कैटरीना कैफ लंबे समय बाद लाइमलाइट में नजर आई. इस दौरन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. इसी बीच उनके नाम से जुड़ा एक सोशल मीडिया विवाद भी सामने आया है. जिसने लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है.

Katrina Kaif
कैफ का पाकिस्तानी कमेंटेटर ने उड़ाया मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लंबे समय बाद एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. हाल ही में वह मुकेश अंबानी के गणपति उत्सव में नजर आईं, जहां उनके ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का ध्यान खींचा. कैटरीना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. जहां फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती और लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं इसी बीच उनके नाम से जुड़ा एक सोशल मीडिया विवाद भी सामने आया है.

पाकिस्तानी कमेंटेटर ने किया कैटरीना पर कमेंट

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कमेंटेटर Dr. Ejaz Waris की एक पोस्ट चर्चा में है. इस पोस्ट में कैटरीना कैफ की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए उनके लुक और बॉडी को लेकर मजाक किया गया. इतना ही नहीं, पोस्ट में एक्ट्रेस को कथित तौर पर ‘विक्की कौशल की अम्मा’ तक कह दिया गया.

---विज्ञापन---

पोस्ट पर चढ़ा भारतीय यूजर्स का पारा

पोस्ट में कुछ दूसरे सेलिब्रिटीज के वीडियो का भी इस्तेमाल किया गया है. कमेंटेटर का यह अंदाज भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया. कई यूजर्स ने इसे कैटरीना की बॉडी शेमिंग और उनकी उम्र को लेकर किया गया भद्दा मजाक बताया.

साइना नेहवाल के लाइक से बढ़ी हलचल

इस पूरे मामले में भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का नाम भी सामने आ गया है. दरअसल, साइना नेहवाल ने इस पोस्ट को लाइक किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर साइना ने ऐसी पोस्ट को लाइक क्यों किया?

क्या बोले यूजर?

वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि संभव है साइना ने पोस्ट को पूरी तरह देखे या सुने बिना ही लाइक कर दिया हो. यह भी हो सकता है कि उन्होंने सिर्फ कैटरीना की तस्वीर देखकर पोस्ट को लाइक किया हो और कमेंटेटर की कही पूरी बात पर उनका ध्यान न गया हो.

---विज्ञापन---

फैंस ने किया कैटरीना का बचाव

विवादित पोस्ट सामने आने के बाद कैटरीना के फैंस एक्ट्रेस के बचाव में उतर आए. यूजर्स ने कहा कि किसी महिला के शरीर, लुक या उम्र को लेकर इस तरह का मजाक बनाना सही नहीं है. वहीं कई फैंस ने कैटरीना की गणपति उत्सव वाली तस्वीरों पर प्यार भी लुटाया.

कैट के फैंस ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘Katrina look so beautiful… mind your own business.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘This kind of woman shamming is unacceptable !!! @katrinakaif is beautiful and will always be beautiful respective of her size.’ बहरहाल, इस पूरे मामले पर कैटरीना कैफ या साइना नेहवाल की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट और साइना के लाइक को लेकर चर्चा जारी है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2026 09:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola