Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Nimish Ravi? ‘Luca’ फेम एक्ट्रेस Ahaana Krishna ने रचाई शादी, तस्वीरें हुईं वायरल

Who is Nimish Ravi?: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अहाना कृष्णा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निमिष रवि के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Who is Nimish Ravi?: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और फेमस यूट्यूबर अहाना कृष्णा ने शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निमिष रवि (Nimish Ravi) के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं. अहाना कृष्णा और निमिष रवि ने 13 सितंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने परिवार की मौजूदगी में एक-दूसरे को शादी के सात वचन दिए. इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया. हाल ही में अहाना ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं, तस्वीरें सामने आने के बाद फिल्मी हस्तियों समेत कई फैंस ने कपल को शादी की बधाई दी. चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस अहाना कृष्णा के पति निमिष रवि कौन हैं?

अहाना कृष्णा की शादी की फोटो

अहाना कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें कपल पारंपरिक परिधान पहनकर शादी की रस्में पूरी करते दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में दुल्हन बनी अहाना ने खूबसूरत कांजीवरम साड़ी और पारंपरिक गहने पहनकर अपना शृंगार पूरा किया. वहीं, उनके दूल्हे राजा निमिष रवि भी ट्रेडिशनल शर्ट और धोती पहने अहाना को टक्कर दे रहे थे. तस्वीरों में दोनों के बीच प्यार और खुशी साफ दिखाई दे रही है. अपनी इस पोस्ट में अहाना ने बताया कि वह और निमिष एक-दूसरे को दस साल से डेट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

खूबसूरत कैप्शन…

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अहाना कृष्णा ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है. इसमें अहाना ने लिखा, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त, बॉयफ्रेंड, पार्टनर, सोल-मेट, कम्फर्ट पिलो, कप केक और अब पति! तुम्हारे साथ, मेरा दिल हमेशा धीरे, काम और बिल्कुल सही लय में धड़कता है. साथ में बूढ़े होने और अपनी खुद की दुनिया बनाने के लिए… जिंदगी भर और उसके बाद भी एक ही टीम में रहने के लिए चीयर्स! पिछले कुछ महीनों में बहुत सारे लोगों ने मेरे साथ काम किया, ताकि मेरा सपना वैसा ही सच हो सके, जैसा मैंने सोचा था!’

कौन हैं निमिष रवि?

अहाना कृष्णा के पति निमिष रवि एक सिनेमैटोग्राफर हैं, जो ज्यादातर मलयालम फिल्मों के लिए काम करते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में आई फीचर फिल्म ‘लूका’ से की थी. लेकिन फिल्म ‘कुरुप’ में उनके काम की खूब तारीफ हुई, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का SIIMA अवॉर्ड जीता. इसके बाद, पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्र’ में भी उनके काम की तारीफ हुई. इसके अलावा, निमिष रवि ने ‘रोर्शाक’, ‘किंग ऑफ कोठा’ और ‘लकी भास्कर’ जैसी फिल्मों में भी सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया है.

First published on: Sep 16, 2026 10:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola