Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40: बॉक्स ऑफिस पर कायम ‘हनुमान अंश’ का भौकाल, मंगलवार को हुई करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40: नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने 40वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40: एक्टर शोभित श्रीवास्तव और पूर्णिमा तिवारी स्टारर भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस जलवा लगातार जारी है. आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 40 दिन हो गए हैं और लगातार फिल्म की कमाई जारी है. फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस सिनेमाघरों में अपने परिवार के साथ पहुंच रही है. फिल्म ने 6वें मंगलवार को भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है. अब ये फिल्म तेजी से 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

मंगलवार को हुई करोड़ों की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 40वें दिन यानी 6वें मंगलवार को 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो 39वें दिन की कमाई के बराबर है. यानी 40वें दिन फिल्म की कमाई में कोई गिरावट या बढ़ोतरी नहीं देखी गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 231.13 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, अब तक इस भक्ति फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 273 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी

वहीं, 40वें दिन पूरे भारत में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 9,175 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 31.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 40वें दिन फिल्म के सुबह के शो में 14.85 प्रतिशत, दोपहर के शो में 27.31 प्रतिशत, शाम के शो में 34.38 प्रतिशत और रात के शो में 38.08 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

300 करोड़ से एक कदम दूर ‘हनुमान अंश’

फिल्म ‘हनुमान अंश’ वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, शोभित श्रीवास्तव की भक्ति फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 291 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म अब 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. अब फिल्म को 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए सिर्फ 9 करोड़ रुपये की जरूरत है.

First published on: Sep 16, 2026 07:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola