Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Video: गणपति विसर्जन में सलमान से हुई ये गलती, आरती के बीच अर्पिता ने टोका, भाई-बहन की बॉन्डिंग ने लूटी महफिल

Arpita Khan and Salman Khan Cute Bond at Ganpati Visarjan: एक्टर सलमान खान और अर्पिता खान का गणपति विसर्जन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Arpita Khan and Salman Khan Cute Bond at Ganpati Visarjan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान वैसे तो इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन, इस बार सलमान अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं. इस वीडियो में सलमान खान गणपति विसर्जन से पहले परिवार के साथ आरती करते नजर आ रहे हैं. इस बीच सलमान से एक गलती हो गई, जिस पर उन्हें अपनी छोटी बहन अर्पिता से डांट खानी पड़ी. इस वीडियो में लोगों को भाई सलमान और बहन अर्पिता के बीच की बॉन्डिंग बहुत पसंद आ रही है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

गणपति विसर्जन में सलमान

दरअसल, सलमान खान मंगलवार को अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन के लिए परिवार के साथ नजर आए. गणपति विसर्जन से पहले सलमान आरती करते नजर आए. इस दौरान सबका ध्यान अर्पिता खान के साथ सलमान की बॉन्डिंग पर टिक गया. वायरल वीडियो में सलमान के आते ही अरहान खान उनका स्वागत करने के लिए दरवाजे पर आ गए. इसके बाद सलमान की भांजी आयत अपने मामा को प्यार से गले लगाती नजर आईं. इस मौके पर सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मौजूद थीं.

---विज्ञापन---

आरती के बीच अर्पिता ने सलमान को टोका

वीडियो में जब सलमान आरती कर रहे थे, उनकी बहन अर्पिता ने देखा कि वह गलती से गलत दिशा में आरती कर रहे हैं. उन्होंने तुरंत सलमान को टोकते हुए ‘भाई’ कहकर पुकारा. इस दौरान तेज आवाज के कारण सलमान उनकी आवाज नहीं सुन पाए. इसके बाद अर्पिता ने अपने हाथ से उन्हें सही तरीका बताया, जिस पर सलमान ने बहुत ही प्यारा रिएक्शन दिया. आरती करने के बाद सलमान अपनी भांजी आयत को भी आरती करने का सही तरीका बताते नजर आए.

भाई-बहन की बॉन्डिंग ने लूटी महफिल

एक दूसरे वीडियो में सलमान अपनी सौतेली मां हेलेन और बाकी मेहमानों के साथ गपशप करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद सलमान ने पैपराजी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और एक छोटे बच्चे पर प्यार बरसाते नजर आए. लेकिन इस दौरान सलमान और अर्पिता की बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘उन्हें सुधारने का काम सिर्फ अर्पिता ही कर सकती हैं.’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘यह कितना प्यारा है.’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘बहनें इसीलिए तो होती हैं, ताकि वे अपने भाइयों को सिखा सकें.’

First published on: Sep 16, 2026 08:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola