Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मां बनने के बाद…’ बॉडी शेमिंग के बीच कैटरीना कैफ ने खोला अपना मुंह, बोलीं- ‘ज्यादा सेंसिटिव हो गई…’

Katrina Kaif Opens Up On Post Pregnancy Change: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के बीच प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन और बॉडी में आए बदलावों के बारे में बताया है.

Katrina Kaif Opens Up On Post Pregnancy Changes: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कैटरीना ने बेटे विहान को जन्म देने के बाद लाइमलाइट और खबरों से दूरी बना ली थी, लेकिन हाल ही में गणपति उत्सव के दौरान एक्ट्रेस महीनों बाद अपने पति विक्की कौशल के साथ नजर आईं. उनकी इस पब्लिक अपीयरेंस ने भारत से लेकर पाकिस्तान तक हलचल मचा दी. पाकिस्तानी एक्टर अली जफर से लेकर टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया तक ने कैटरीना कैफ का सपोर्ट करते हुए ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई. इसी बीच कैटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन में आए बदलावों के बारे में बात की है.

ज्यादा सेंसिटिव हो गई…

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के बीच हाल ही में कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन और बॉडी में आए बदलावों के बारे में बताया है. ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में कैटरीना ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो गई थी और वह समय उनके लिए काफी मुश्किल था. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए खुद को सबसे अच्छा दिखाना आखिर क्यों मायने रखता है.

---विज्ञापन---

काफी मुश्किल समय…

कैटरीना ने कहा, ‘प्रेग्नेंसी के बाद मेरी स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव हो गई थी. वह मेरे लिए काफी मुश्किल समय था. मुझे यह भी समझना था कि कौन से प्रोडक्ट्स मेरी स्किन के लिए सही हैं और कौन से नहीं. मैं ऐसे प्रोडक्ट्स ढूंढ रही थी, जो मेरी स्किन को रिलैक्स और आराम महसूस करवाएं. मैं चाहती थी कि ये प्रोडक्ट्स मेरी स्किन को सुकून दें और उसे फिर से बेहतर बनाने में मेरी मदद करें.’

खूबसूरती का मतलब…

कैटरीना ने आगे कहा कि जब वह अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही थीं, तब खूबसूरती को लेकर कई तरह के पैमाने थे. लेकिन अब उनके लिए खूबसूरती का मतलब खुद को सबसे अच्छा दिखाना और सबसे अच्छा महसूस करना है. कैटरीना ने बताया कि खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए वह पूरी तरह अपना ख्याल रखने पर ध्यान देती हैं. इसके लिए वह हेल्दी डाइट लेती हैं, शरीर की सूजन को कंट्रोल में रखती हैं, एक्टिव रहती हैं और मेडिटेशन करती हैं. इसके अलावा, सुबह एक घंटे फोन से दूर रहना और सुबह उठते ही नेचुरल लाइट लेना जैसी चीजों से उन्हें काफी अच्छा और सुकून महसूस होता है.

First published on: Sep 18, 2026 02:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola