Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: मां मानते थे माही को, फिर क्यों टूटा यंग का भरोसा? अब गौहर खान ने किया बड़ा दावा

Bigg Boss 20 में कैप्टेंसी टास्क के बाद माही विज और रैपर यंग DSA के बीच रिश्ते में आई दरार ने घर का माहौल गरमा दिया. अब गौहर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जो दावे किए हैं, वो हैरान करने वाले हैं.

Bigg Boss 20
गौहर खान ने खोला माही विज का राज

Bigg Boss 20 का घर इन दिनों रिश्तों, दोस्ती और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हालिया कैप्टेंसी टास्क के बाद माही विज और रैपर यंग DSA के बीच रिश्ते में आई दरार ने घर का माहौल गरमा दिया है. इस पूरे मामले में बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई. अब ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट और विनर गौहर खान ने इस मामले में अपनी बात रखकर एक बड़ी गलतफहमी दूर करने की कोशिश की है.

माही ने यंग को नहीं दी गाली?

गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ‘बिग बॉस 20’ के घर में चल रहे इस विवाद पर रिएक्शन दिया. उन्होंने साफ किया कि माही विज ने यंग DSA को गाली नहीं दी थी. गौहर के मुताबिक, जिस शब्द को लेकर चर्चा हो रही है, माही ने उसका इस्तेमाल यंग को अपशब्द कहने के लिए नहीं, बल्कि अपने वाक्य के संदर्भ में किया था. गौहर की इस सफाई के बाद विवाद को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है.

---विज्ञापन---

कैप्टेंसी टास्क से बदला रिश्ता

दरअसल, पूरा विवाद कैप्टेंसी टास्क के दौरान शुरू हुआ. इस टास्क में माही विज ने यंग DSA को टारगेट किया. यंग को यह बात काफी बुरी लगी, क्योंकि वह माही को घर में बेहद करीब मानते थे. यहां तक कि उन्होंने माही को ‘मां’ जैसा दर्जा दिया था. टास्क के बाद यंग ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे अचानक पूरा पासा पलट गया हो.

यंग का टूटा दिल!

यंग ने यह भी बताया कि उन्हें माही की उनके प्रति सोच के बारे में मैरी कॉम से पता चला. जिस माही को वह अपना मजबूत सहारा मान रहे थे, उन्हीं के बदले रवैये से वह काफी निराश नजर आए.

---विज्ञापन---

स्काउट ने भी छोड़ा माही का साथ

इस घटना के बाद यंग और स्काउट ने माही से दूरी बना ली. दोनों का माही के प्रति रवैया बदलता हुआ दिखाई दिया. वहीं, मैरी कॉम के इस मामले में जिक्र के बाद घर के बाहर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

गौहर के बयान से बदलेगा का गेम?

अब गौहर खान की सफाई ने इस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है. उनका कहना है कि माही ने यंग को गाली नहीं दी थी. ऐसे में ‘बिग बॉस 20’ के इस रिश्ते में आगे क्या होता है और क्या माही-यंग के बीच फिर से सुलह होगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2026 02:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola