Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘नया फोन, नई EMI, वही पुराने बिल…’ लंबी कतार देख सोनू सूद ने iPhone 18 के प्रेमियों पर कसा तंज, कही बड़ी बात

Sonu Sood Reacts on iPhone 18 Long Queues: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए लंबी कतार में खड़े लोगों पर तंज कसा है,

Sonu Sood Reacts on iPhone 18 Long Queues: इस समय भारत के अलग-अलग एप्पल स्टोर्स के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है. दरअसल, भारत में शुक्रवार, 18 सितंबर से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है. जब से एप्पल कंपनी ने इन दोनों फोन को लॉन्च किया है, तभी से लोग इन्हें खरीदने के लिए एक्साइटेड थे. अब जब भारत में इनकी बिक्री शुरू हो गई है तो दुकानों के बाहर खरीदारों की लंबी लाइन लग गई है. दुकानों के बाहर iPhone प्रेमियों की ये भीड़ और नए फोन को लेकर दीवानगी देख एक्टर सोनू सूद ने इन लोगों पर तंज कसा है. उन्होंने बताया कि असली बदलाव एक बेहतर समाज है.

नया फोन, नई EMI…

मुंबई के एप्पल स्टोर्स के बाहर लोगों की लंबी कतार देखकर एक्टर सोनू सूद ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने एप्पल स्टोर्स के बाहर नया फोन खरीदने के लिए जमा हुए लोगों की फोटो शेयर की. इसके साथ ही सोनू ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने आए लोगों पर तंज कसते हुए कैप्शन में लिखा, ‘नया फोन, नई EMI… वही पुराने बिल! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय बदलाव लाने के लिए कतार में लगें। असली बदलाव एक बेहतर समाज है.’

---विज्ञापन---

सच कड़वा होता है…

सोनू सूद की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू कर दी. एक यूजर ने सोनू की बात पर सहमति जताते हुए कमेंट में लिखा, ‘सच कड़वा होता है, लेकिन सच तो सच ही है! काश देश के युवा समाज को बदलने के लिए कतार में खड़े होने में इतना ही उत्साह दिखाते!’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘मुझे यह कतार में लगना समझ नहीं आता. कल, परसों और आने वाले दिनों में भी यही iPhone 18 आने वाला है. ऐसा नहीं है कि यह लिमिटेड नंबर में है और एप्पल कल से इस फोन को बेचना बंद कर देगा. उनका बिजनेस डिवाइस बेचना है, वे अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए आपके पीछे पड़ेंगे. इस तरह के झांसे में न आएं. अगर आपको कतार में लगना ही है, तो अच्छे कारणों से लगें, जैसे ब्लड डोनेट करना, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना जैसे काम.’

First published on: Sep 18, 2026 03:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola