Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

छात्रों से बदसलूकी देख भड़के नेशनल अवॉर्ड विनर डोमिनिक संगमा, रोकने पहुंचे तो बदमाशों ने कर दी मारपीट

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्ममेकर और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फैकल्टी मेंबर डोमिनिक संगमा पर हमला किया गया.

filmmaker Dominic Sangma
नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्ममेकर डोमिनिक संगमा पर हमला

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्ममेकर और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के फैकल्टी मेंबर डोमिनिक संगमा को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में फिल्ममेकर पर कथित तौर पर हमला किया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

छात्रों से बदसलूकी देख बीच-बचाव करने पहुंचे

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे इटानगर के जोलांग-रकाप रोड के पास हुई. डोमिनिक संगमा वॉक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि दो लोग वहां मौजूद कुछ छात्रों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों को गालियां दे रहे थे और उनके साथ मारपीट भी कर रहे थे.

---विज्ञापन---

क्यों हुआ डोमिनिक संगमा पर हमला?

छात्रों को परेशान होता देख डोमिनिक संगमा ने मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश की. इसी दौरान उनकी दोनों लोगों से बहस हो गई. आरोप है कि बात बढ़ने के बाद दोनों ने फिल्ममेकर के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

हमले में फिल्ममेकर को आई चोट

डोमिनिक संगमा ने Outlook से बातचीत में घटना को लेकर बताया कि दोनों लोग नशे में थे और छात्रों के साथ गाली गलौज कर रहे थे. उन्होंने बताया कि हमले में उनके होंठ पर सूजन आई है और शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है. हालांकि, गनीमत यह रही कि फिल्ममेकर के सिर पर कोई चोट नहीं आई और कोई हड्डी नहीं टूटी. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दोनों संदिग्धों की पहचान को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

---विज्ञापन---

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी है फिल्म

डोमिनिक संगमा गारो भाषा के सिनेमा में अपने काम के लिए पहचाने जाते हैं. वह FTII के जोटे कैंपस में स्क्रीनराइटिंग डिपार्टमेंट के हेड भी हैं. उनकी फिल्म Rapture को 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट गारो फिल्म का पुरस्कार मिला था. फिल्ममेकिंग के साथ-साथ संगमा बतौर शिक्षक भी नई पीढ़ी के फिल्मकारों को तैयार करने में जुटे हुए हैं.

First published on: Sep 18, 2026 12:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola