Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कार्तिक आर्यन की धर्मा प्रोडक्शन में हुई एंट्री, इस खास दिन रिलीज होगी नई फिल्म

Kartik Aaryan Film Tu Meri Main Tera, Main Teri Tu Meri Release Date: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी' की रिलीज डेट में एक बड़ा बदलाव हुआ है.

Tu Meri Main Tera, Main Teri Tu Meri Release Date
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Kartik Aaryan Film Tu Meri Main Tera, Main Teri Tu Meri Release Date: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय कार्तिक जल्द ही एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस फरमाते नजर आएंगे. दरअसल, कार्तिक और अनन्या की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी’ की रिलीज डेट में एक बड़ा बदलाव किया गया है. साल के आखिरी दिन पर रिलीज होने वाली ये फिल्म अब जल्द ही रिलीज की जाएगी. इस फिल्म की रिलीज के साथ ही विवाद के बाद धर्मा प्रोडक्शन में कार्तिक आर्यन की फिर से एंट्री हो जाएगी. चलिए आपको बताते हैं कि ये मूवी कब रिलीज होगी और कार्तिक के साथ धर्मा का क्या विवाद था?

कब रिलीज होगी कार्तिक की फिल्म?

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी’ पहले 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर 25 दिसंबर 2025 को थिएटर में रिलीज होगी. इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मूवी का नया पोस्टर शेयर करते हुए नई डेट अनाउंस की. इसके साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं फिर आ रहा हूं, इस बार क्रिसमस पर 25 दिसंबर को.’

---विज्ञापन---

धर्मा और कार्तिक का विवाद

समीर विदवान्स के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी’ को धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शंस के साथ ‘दोस्ताना 2’ कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद क्रिएटिव डिफरेंस के चलते कार्तिक इस फिल्म से हट गए थे. जिसके बाद अब फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी’ के जरिए 4 साल बाद फिर से कार्तिक धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Alpha Release Date: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की आगे बढ़ी रिलीज डेट, जानें मेकर्स ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

---विज्ञापन---

फिल्म की पूरी कास्ट

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, टीकू तलसानिया, निखल अडवानी और गौरव पांडे भी अहम किरदार में होंगे. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

First published on: Nov 03, 2025 06:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो