Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Release Date: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की आगे बढ़ी रिलीज डेट, जानें मेकर्स ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

Alpha Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है.

Alpha Release Date
Alpha Release Date

Alpha Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर एक खबर सामने आई है. दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने एक ‘अल्फा’ की रिलीज को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. जिसके तहत इस स्पाई थ्रिलर मूवी की रिलीज डेट को बढ़ा दिया गया है. पहले फिल्म ‘अल्फा’ इस साल क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में एक बदलाव किया है. अब आलिया भट्ट की ये एक्शन मूवी अगली रिलीज होगी. चलिए आपको बताते हैं कि अब ‘अल्फा’ रिलीज कब होगी और मेकर्स ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?

अब रिलीज होगी ‘आल्फा’

यश राज फिल्म्स की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया गया कि 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली आलिया भट्ट की मूवी ‘अल्फा’ अब 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि आलिया भट्ट के फैंस काफी लंबे समय से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे था. मालूम हो कि आलिया भट्ट आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गॉड फादर नहीं, आर्यन और सुहाना के लिए पिलर बनना चाहते हैं शाहरुख खान, बच्चों को देते हैं ये सलाह

मेकर्स ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

यश राज फिल्म्स ने बताया कि अभी फिल्म के VFX पर काम चल रहा है. प्रोडक्शन के अनुसार, फिल्म के VFX पर अनुमान से अधिक समय लगने वाला है. फिल्म के विजुअल एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया और मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. यश राज फिल्म्स के प्रवक्ता ने कहा कि ‘अल्फा’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है. वो फिल्म के थिएट्रिकल एक्सपीरियंस में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. इसलिए ये फैसला लिया गया है.

---विज्ञापन---

‘अल्फा’ की पूरी कास्ट

बता दें कि फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के अलावा ‘अनिल कपूर’, ‘शर्वरी’, और ‘बॉबी देओल’ मुख्य भूमिका में होंगे. इस मूवी में आलिया का एक बिल्कुल अलग और नया एक्शन अवतार देखने को मिलेगा, जिसमें उनका साथ शर्वरी भी देंगी.

First published on: Nov 03, 2025 05:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो