Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

करण जौहर की ‘नागजिला’ में नाग बने कार्तिक, बॉलीवुड में एक्टर का दिखेगा जहरीला अवतार

करण जौहर ने नागजिला नाम की फिल्म को अनाउंस किया है। इसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाकर अपना जहरीला अवतार निभाएंगे।

---विज्ञापन---

kartik aaryan
kartik aaryan

करण जौहर ने एक अलग हटकर फिल्म ‘नागजिला’ का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म करण की पिछली फिल्मों से काफी अलग होने वाली है। इसमें सांपों की दुनिया दिखाई जाएगी। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में और क्या खास होने वाला है।

फिल्म में नाग के रूप में नजर आएंगे कार्तिक

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें कार्तिक आर्यन बिना शर्ट के, नीली जींस पहने हुए एक घर की छत पर खड़े नजर आ रहे हैं। जहां वह खड़े हैं वह घर सांपों से भरा हुआ है। उनका शरीर हरे रंग का है जो नाग जैसे रूप का अहसास करा रहा है। बता दें कि जानकारी के अनुसार इस फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को एक कॉमिक-फैंटेसी टच दिया गया है और इसे ‘नाग लोक का पहला कांड’ बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों को ये कॉन्सेप्ट थोड़ा अजीब और टीवी सीरियल ‘नागिन’ जैसा लग रहा है। कुछ लोगों ने इसे ‘धर्मा और एकता का मिलन’ तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा, “एकता कपूर की जगह खतरे में है।”

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

---विज्ञापन---

कुछ दर्शकों ने करण से उनके पुराने दौर की याद दिला दी है। उस दौर की याद जब वे ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, और ‘कपूर एंड सन्स’ जैसी फिल्में बनाते थे। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “अब फिर से वैसी रियलिस्टिक और भावनात्मक फिल्में बनाइए।”

यह भी पढ़ें: क्या रजत दलाल की ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में धमाकेदार एंट्री? एल्विश संग बन सकती है जबरदस्त जोड़ी!

---विज्ञापन---

इतनी जल्दी क्यों किया ऐलान?

एक और बात जो लोगों को अजीब लग रही है वह है फिल्म की रिलीज डेट। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। साल 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का अभी से ऐलान करना कई लोगों को जल्दीबाजी लग रहा है।

यह भी पढ़ें: चाकू से हमले के 3 महीने बाद सैफ अली खान ने कतर में खरीदा ‘दूसरा घर’, क्या है एक्टर का प्लान?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2025 12:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola