पीएम मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी के बर्थडे के मौके पर ऐश्वर्या राय के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ऐश्वर्या और पीएम मोदी की थ्रोबैक तस्वीरें वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ थ्रोबैक फोटोज पीएम मोदी के बर्थडे के मौके पर वायरल हो रही हैं. ये तस्वीरें साल 2025 की हैं. जब एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थी. इस मौके पर पीएम मोदी भी वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. जिसके बाद ऐश्वर्या और पीएम मोदी ने एक दूसरे से मुलाकात की. एक्ट्रेस ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया.
ऐश्वर्या राय ने छुए पीएम मोदी के पैर, हुई तारीफ
इसके बाद वह स्टेज पर स्पीच देने के लिए पहुंची, लेकिन स्पीच की शुरुआत से पहले ऐश्वर्या ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया. ऐश्वर्या राय की इस सादगी ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया. लोग ऐश्वर्या की इसके लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि वह इसी कारण मिस वर्ल्ड बनी. इसके अलावा ऐश्वर्या की स्पीच की भी लोगों ने जमकर तारीफ की. इस स्पीच में एक्ट्रेस ने मानवता, जाति, धर्म को लेकर बात की. उन्होंने इस दौरान कहा कि एक ही धर्म है वो है प्यार और एक ही भाषा है वो है दिल की भाषा. इसके अलावा उन्होंने मानवता को ही जाति बताया.

ऐश्वर्या राय वर्कफ्रंट
काम को लेकर बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आईं थी. इस फिल्म का डायरेक्शन मणि रत्नम ने किया था और फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा सोभिता धूलिपाला, सारा अर्जुन, रवि मोहन, तृषा कृष्णन, विक्रम जैसे कलाकार नजर आए थे. इसके बाद से उन्होंने फिलहाल किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है.