Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या रजत दलाल की ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में धमाकेदार एंट्री? एल्विश संग बन सकती है जबरदस्त जोड़ी!

रजत दलाल की लाफ्टर शेफ्स 2 में धमाकेदार एंट्री होने की आशंका जताई जा रही है। शो में अगर उनकी एंट्री होती है तो एल्विश यादव के संग जोड़ी बन सकती है।

---विज्ञापन---

टीवी के चर्चित कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 पर अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत दलाल शो में एंट्री कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो उनकी जोड़ी एल्विश यादव के साथ देखने को मिलेगी। दोनों की केमिस्ट्री और मजाकिया अंदाज से शो में एंटरटेनमेंट का तड़का और बढ़ सकता है।

क्या सच में रजत दलाल की शो में होगी एंट्री?

रजत दलाल की एंट्री को लेकर सबसे पहले एक इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar पर जानकारी सामने आई। इसमें बताया गया कि वह ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक चैनल या मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि रजत शो में बतौर गेस्ट दिखेंगे या फिर उनकी एंट्री परमानेंट होगी। इस बात की पुष्टि तो चैनल द्वारा जानकारी जारी करने के बाद ही कंफर्म हो पाएगी। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रजत दलाल वाकई ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का हिस्सा बनेंगे या नहीं। अगर हां, तो क्या वे गेस्ट बनकर आएंगे या फिर परमानेंट एंट्री होगी? इसका जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिल सकता है।

---विज्ञापन---

फैंस के बीच बढ़ा उत्साह

रजत दलाल की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया तेज हो गई है। कई लोगों का मानना है कि अगर रजत और एल्विश की जोड़ी बनती है तो शो में कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा। वहीं कुछ लोग इसे महज एक अफवाह भी मान रहे हैं, लेकिन शो के दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: चाकू से हमले के 3 महीने बाद सैफ अली खान ने कतर में खरीदा ‘दूसरा घर’, क्या है एक्टर का प्लान

जैस्मिन भसीन ने की नई शुरुआत

बता दें कि हाल ही में शो में जैस्मिन भसीन की नई एंट्री हुई है। अब ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का हिस्सा बन चुकी हैं। खबरों के मुताबिक जैस्मिन ने सिंगर राहुल वैद्य को रिप्लेस किया है। इससे पहले भी शो में कई नए ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स की वापसी देखने को मिली है। इस सीजन में निया शर्मा, रीम समीर शेख और करण कुंद्रा जैसे सितारे भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। ऐसे में अगर रजत दलाल की एंट्री होती है तो यह शो के लिए एक और बड़ा हाइलाइट साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक्स पति के निधन से टूटीं शुभांगी अत्रे, 2 महीने पहले ही लिया था तलाक

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2025 12:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola