Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Live कॉन्सर्ट में फैन ने की घटिया हरकत, भड़के Karan Aujla बोले-‘हिम्मत है तो मेरे सामने…’

पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं. एडिलेड कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन की हरकत पर करण औजला नाराज हो गए. गाना खत्म होने के बाद उन्होंने फैन को इस तरह की हरकत दोबारा न करने की हिदायत दी.

Karan Aujla
Karan Aujla

करण औजला पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर्स में से एक हैं और अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं. रविवार रात उन्होंने एडिलेड में एक लाइव कॉन्सर्ट किया और अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया. उनके कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे करण औजला बुरी तरह भड़क उठे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैन ने फेंकी जैकेट, भड़के करण औजला

दरअसल, करण औजला कॉन्सर्ट के दौरान अपना पॉपुलर गाना ‘Winning Speech’ गा रहे थे. इसी दौरान एक फैन ने स्टेज पर अपनी जैकेट फेंक दी. इसके बाद सिंगर ने जैकेट हाथ में उठाई और लगातार परफॉर्म करते रहे. वहीं, गाना खत्म करने के बाद करण औजला ने फैन की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, “अगर तुझमें हिम्मत है तो आ, मेरा सामना कर। देखते हैं कि तू सच में अपने पिता की औलाद है.”

---विज्ञापन---

फैन को दी करण ने ये सलाह

इसके बाद जब जैकेट फेंकने वाले फैन की पहचान हो गई, तब उन्होंने कहा, “तुझे प्यार हो गया है, है ना? तू पागल है?” इस दौरान करण ने फैन से इस तरह की हरकत दोबारा न करने के लिए भी कहा. उन्होंने आगे कहा, “ऐसा मत कर, डार्लिंग. तुझे प्यार हो गया है, है ना? मैं यहां तेरा मजाक उड़ाने के लिए नहीं आया हूं. मेरा वक्त बर्बाद मत कर. क्या तू प्यार में पड़ गया है? हां, तू प्यार में है. तू क्या चाहता है? मुझे दे जैकेट. मैं साइन करता हूं.”

18-19 अगस्त को होगा अगला कॉन्सर्ट

बता दें कि करण औजला का एडिलेड में कॉन्सर्ट 13 अगस्त को होने वाला था. हालांकि, वीजा समय पर नहीं मिल पाने के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया और इसके बाद 16 अगस्त को इसे आयोजित किया गया. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी शेयर किया था. एडिलेड के बाद अब सिंगर मेलबर्न में परफॉर्म करेंगे. 18 और 19 अगस्त को उनका अगला कॉन्सर्ट होगा.

यह भी पढ़ें- मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ Sunny Deol के दावों के बाद पान मसाले का एड करते वीडियो वायरल, लोगों ने किया ट्रोल

---विज्ञापन---
First published on: Aug 17, 2026 03:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola