Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

2026 की 45 करोड़ वाली फिल्म ने मचाया तहलका, 3 दिन में बजट से दोगुनी की कमाई, बनी साल की 8वीं ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म जिसने कुछ ही दिनों में कमाल कर दिया, बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है और इसी के साथ साल की 8वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है.

बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 में अब तक कई बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्मों का जलवा देखने को मिला है. जिसने दर्शकों दिल जीत लिया, इस बीच चुपके से आई एक ऐसी फिल्म ने सबको चौंका दिया. जिसका बजट महज 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, रिलीज के सिर्फ 3 दिनों में इस फिल्म ने अपनी लागत से करीब दोगुनी कमाई कर ली है. खास बात यह है कि फिल्म ने पहले ही वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार पकड़ ली.

कौनसी है फिल्म?

यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ‘आवारापन 2’ है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कमाई के आंकड़े भी इसकी सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म का कितना था बजट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने 33.75 करोड़ रुपये कमा डाले. रविवार को फिल्म ने करीब 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

कितना किया कलेक्शन?

इस तरह फिल्म ने महज तीन दिनों में भारत में 81.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 110 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यानी फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में ही अपने बजट का लगभग दोगुना कारोबार कर लिया.

---विज्ञापन---

इस साल की 8वीं सफल फिल्म

‘आवारापन 2’ की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इसने कई बड़े बजट की फिल्मों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्म अब 2026 की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है और इसे इस साल की 8वीं सफल फिल्म बताया जा रहा है. इससे पहले ‘बॉर्डर 2’, ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘धुरंधर 2’, ‘भूत बांग्ला’, ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म किया है.

फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

इसके अलावा ‘आवारापन 2’ ने स्वतंत्रता दिवस पर कमाई के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म ने सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ के 32.93 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले वीकेंड के बाद ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी पारी खेलती है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई कहां तक पहुंचती है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 17, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola