Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

93 की उम्र में ऐसी दिखनी लगी हैं Vyjayanthimala,पहचानना हुआ मुश्किल। सामने आए फोटो,भावुक हुए फैंस !

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा वैजयंतीमाला ने 13 अगस्त को अपना 93वां जन्मदिन मनाया। 50 और 60 के दशक में अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली वैजयंतीमाला पिछले करीब 56 साल से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 14, 2026 14:18
Share :
Vyjayanthimala

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा वैजयंतीमाला ने 13 अगस्त को अपना 93वां जन्मदिन मनाया। 50 और 60 के दशक में अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली वैजयंतीमाला पिछले करीब 56 साल से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है। जन्मदिन के मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। वीडियो में वैजयंतीमाला जैकी को हाथ जोड़कर नमस्ते करती नजर आती हैं। इसके बाद जैकी श्रॉफ उनके पैरों में दंडवत प्रणाम करते हैं। वैजयंतीमाला भी उन्हें दोनों हाथों से आशीर्वाद देती हैं। 93 साल की उम्र में वैजयंतीमाला काफी कमजोर नजर आ रही हैं, लेकिन उनके चेहरे का नूर आज भी कायम है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके प्रति प्यार और सम्मान जाहिर किया। कई यूजर्स ने उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देने की मांग भी की। बता दें कि वैजयंतीमाला को 2024 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने खुद को भरतनाट्यम के प्रति समर्पित कर दिया। बढ़ती उम्र के चलते अब उनके लिए स्टेज पर परफॉर्म करना मुश्किल है, लेकिन भारतीय सिनेमा और नृत्य में उनका योगदान आज भी याद किया जाता है।

First published on: Aug 14, 2026 02:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola