Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda पर फिर भड़कीं Sunita Ahuja, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Komal Rani पर निकाली भड़ास। बोलीं-शर्म आनी..!

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन फिल्म से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियां बटोर रही है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर पति और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 14, 2026 16:44
Share :
Govinda

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन फिल्म से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियां बटोर रही है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर पति और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, गोविंदा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी फिल्म की हीरोइन के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। इस दौरान गोविंदा ने साफ किया कि उनकी हीरोइन का नाम रानी सवर्णकार है और उन्हें इसी नाम से बुलाया जाए। वहीं, गोविंदा के कुछ देर बाद सुनीता आहूजा भी पैपराजी के सामने नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पति पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं। सुनीता ने कथित तौर पर कोमल रानी पर भी अपनी भड़ास निकाली और उनके साथ गोविंदा के घूमने-फिरने पर आपत्ति जताई। हालांकि, सुनीता ने फिल्म ‘रूपा’ के भविष्य को लेकर कहा कि फिल्म बननी चाहिए। फिलहाल, गोविंदा की फिल्मी वापसी और उनकी निजी जिंदगी दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि इन आरोपों पर गोविंदा क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

First published on: Aug 14, 2026 04:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola