Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

दुबला चेहरा..बीमार शरीर..। Sohail Khan का घट गया 12 किलो वजन, Salman Khan के भाई का बड़ा ‘खुलासा’!

सोहेल खान अपने घटे वजन और बदले लुक को लेकर चर्चा में हैं। ‘द अलायंस’ में नजर आए 55 साल के सोहेल को देखकर लोगों ने बीमारी, ओजेम्पिक और सप्लीमेंट्स को लेकर सवाल उठाए। अब एक्टर ने सफाई दी कि वजन किसी दवा से नहीं घटा। शो के दौरान उन्हें घबराहट, क्लॉस्ट्रोफोबिया और पेट की परेशानी का सामना करना पड़ा। बीमारी के बावजूद साथी कंटेस्टेंट्स के प्यार और सपोर्ट की वजह से वह पांच हफ्ते तक शो में बने रहे।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 17, 2026 15:48
Share :
Sohail Khan

सोहेल खान इन दिनों अपने अचानक घटे वजन और बदले हुए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। 55 साल के सोहेल जब रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में नजर आए, तो उनका काफी दुबला लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर किसी ने इसे बीमारी से जोड़ा, तो किसी ने ओजेम्पिक या फैट-बर्निंग सप्लीमेंट्स के इस्तेमाल का अंदाजा लगाया। अब सोहेल ने खुद इन चर्चाओं पर सफाई दी है। सोहेल ने बताया कि उनका वजन किसी दवा या सप्लीमेंट की वजह से नहीं घटा, बल्कि ‘द अलायंस’ के दौरान हुए अनुभवों का इसका बड़ा कारण रहा। शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंचे सोहेल के लिए यह पहला रियलिटी शो था। नए माहौल की वजह से शुरुआत में उन्हें घबराहट और क्लॉस्ट्रोफोबिया महसूस हुआ। इसके बाद पहले ही हफ्ते वह पेट की समस्या से भी परेशान हो गए। स्टमक इंफेक्शन और पेट की तकलीफ ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। हालांकि, साथी कंटेस्टेंट्स ने उनका खूब साथ दिया और उनकी सेहत का ध्यान रखा। सोहेल के मुताबिक, इसी प्यार और सपोर्ट की वजह से वह बीमार होने के बावजूद करीब पांच हफ्ते तक शो में टिके रहे।

First published on: Aug 17, 2026 03:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola