Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

34 की एक्ट्रेस ने मुस्लिम BF की खोली सच्चाई,धर्म बदलने के प्रेशर में हुआ ब्रेकअप, Viral हुआ खुलासा !

पंजाबी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हिमांशी खुराना आज इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। बिग बॉस 13 में हिमांशी और आसिम रियाज की मुलाकात हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शो के दौरान उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 16, 2026 15:55
Share :
Himanshi Khurana

पंजाबी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हिमांशी खुराना आज इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। बिग बॉस 13 में हिमांशी और आसिम रियाज की मुलाकात हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शो के दौरान उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, लंबी डेटिंग के बाद साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने अपने रिश्ते और ब्रेकअप की वजहों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अच्छे रिश्ते में दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए साथ में ग्रो करना चाहिए। वहीं, खराब रिश्ते का असर इंसान की सेहत पर भी पड़ सकता है। हिमांशी ने बताया कि एक खराब रिलेशनशिप के दौरान उन्हें थायरॉयड, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियां हुईं। उन्हें हाइपरटेंशन के कारण अक्सर नाक से खून आता था और उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वह कार्डियक डिपार्टमेंट में एडमिट तक हुईं। बातचीत में हिमांशी ने धर्म परिवर्तन की खबरों पर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनसे पूजा-पाठ छोड़ने की बात कही गई थी। यही उनके लिए टर्निंग पॉइंट बना। हिमांशी ने कहा कि उस वक्त उनके मन में सवाल आया कि आखिर मरने के बाद उन्हें जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा। इसके बाद वह किन्नौर कैलाश गईं और वहां पहुंचते ही भावुक होकर रोने लगीं। फिलहाल हिमांशी और आसिम अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

First published on: Aug 16, 2026 03:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola