Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ Sunny Deol के दावों के बाद पान मसाले का एड करते वीडियो वायरल, लोगों ने किया ट्रोल

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म Batwara 1947 के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी दौरान पान मसाला विज्ञापनों को लेकर सनी देओल ने कहा था कि वो गुटखे का प्रचार नहीं करते, जिसके बाद उनका एक पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें वह पान मसाला खाते हुए नजर आ रहे हैं और प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं.

Sunny Deol
Sunny Deol

सनी देओल इन दिनों 14 अगस्त को रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. वहीं, फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने पान मसाला का विज्ञापन करने को लेकर बात की. दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में अजय देवगन से लेकर टाइगर श्रॉफ तक कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें पान मसाला का विज्ञापन करने को लेकर नोटिस मिल चुका है. जब सनी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पान मसाला का विज्ञापन नहीं करते हैं. हालांकि, जैसे ही उन्होंने यह कहा, वैसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जो सालों पुराना है. इसमें सनी देओल मीठा पान का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं.

वायरल हुई सनी देओल पान मसाला ऐड वीडियो

दरअसल, इंस्टाग्राम पर नोस्टेलजिया हब ने इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में सनी देओल संतूर मीठा पान और संतूर सादा पान मसाला के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं. यह विज्ञापन कई साल पुराना है. इसमें सिर्फ सनी देओल ही नहीं, बल्कि रवि किशन और विजय राज भी नजर आ रहे हैं. इस विज्ञापन में सनी देओल दो लड़कियों के साथ दिखाई दे रहे हैं. वह दुकान पर जाते हैं, जहां पहले से ही रवि किशन और विजय राज खड़े होते हैं.इसके बाद वह रवि किशन से मीठा पान मांगते हैं और बाद में दोनों लड़कियों को भी पान देने के लिए कहते हैं. इसके बाद रवि किशन कहते हैं, “खाओगी तो जानोगी, यही असली मीठा पान है बहनजी.” विज्ञापन के आखिर में सभी पान मसाले के बारे में बताते हुए नजर आते हैं। वहीं, यह विज्ञापन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार सनी देओल को ट्रोल कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

गुटना प्रचार को लेकर सनी देओल ने कही थी ये बात

बता दें कि सनी देओल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में पान मसाला का विज्ञापन नहीं करने को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “वह सब मैं नहीं करता और मैं करूंगा भी नहीं. मैं गुटखा जैसी चीजों का प्रचार नहीं करूंगा.मुझे ऑफर आते हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा. मैं ऐसा नहीं करना चाहता, जिस पर मुझे विश्वास न हो. मैं इन सब चीजों में मानता नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि इनका प्रचार करना अच्छी बात है. इसलिए मैं नहीं करता. कितनी चीजें नहीं करता, क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता. जो करनी होती है, वह कर लेता हूं.” उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं पैसे के लिए कुछ करने की कोशिश भी करूं, तो मेरा दिल उसे पीछे धकेल देता है। मैं ये क्यों कर रहा हूं? मैं ये किसके लिए कर रहा हूं? क्या मैं ये सिर्फ पैसे के लिए करना चाहता हूं? जब अंदर से ऐसे सवाल उठते हैं, तो मैं एक कदम पीछे रख लेता हूं.”

बटवारा 1947 ने कमाए इतने करोड़

काम की बात करें तो सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई है और ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. इसी के साथ इमरान हाशमी की आवारापन 2 भी रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर इससे आगे निकल गई है. बटवारा 1947 ने तीन दिनों में भारत में 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि दुनिया भर में फिल्म की कमाई 37.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा और शबाना आजमी नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Ananya Raj की मौत के बाद वायरल हो रही आखिरी इंस्टा पोस्ट, जानें क्या था उसमें खास?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 17, 2026 02:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola