Kangana Ranaut Shares Rare Throwback Photo: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कंगना पिछले कुछ समय से NEET पेपर लीक विवाद पर दिए अपने बयान और ‘गटर जेनरेशन’ वाले कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में थीं. हालांकि, इसके बाद भी कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही और हर मुद्दे पर अपने विचार साझा करती रही. इन सबके बीच हाल ही में कंगना ने अपने बचपन की एक रेयर फोटो शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 90 के दशक में वो करिश्मा कपूर के फैशन की बहुत बड़ी फैन थी. चलिए बताते है कि आखिर एक्ट्रेस अपनी इस पोस्ट में क्या कुछ बताया है.
कंगना के बचपन की फोटो
कंगना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बचपन की एक रेयर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में छोटी कंगना ने करिश्मा कपूर के किरदारों के फैशन से प्रेरित होकर उसी स्टाइल के कपड़े पहने नजर आ रही हैं. इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि कंगना अपने बचपन में करिश्मा कपूर की कितनी बड़ी फैन थी. थ्रोबैक फोटो में छोटी कंगना इस पुरानी तस्वीर में युवा कंगना ब्लैक कलर की डंगरी और यलो कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने कमर पर कैजुअली एक स्वेटशर्ट भी बांध रखा है. इस दौरान वो कैमरों को इमोशनलेस लुक दे रही हैं.

कंगना ने क्या लिखा?
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने अपनी फेवरेट फैशन स्टार करिश्मा के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने जिसमें करिश्मा को ‘असली फैशनिस्टा’ बताया है. कंगना ने कैप्शन में लिखा, ’90 के दशक में असली फैशनिस्टा @therealkarismakapoor को कौन-कौन पूजता था? हा हा! मैं तो जरूर पूजती थी.’ इसके अलावा, कंगना ने इस इंस्टा स्टोरी पोस्ट के साथ फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का ‘ले गई’ गाना भी शेयर किया है.