Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कंगना रनौत ने आखिरकार कर ली शादी? गले में मंगलसूत्र के साथ वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

Kangana Ranaut Secret Marriage Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद से ही खबरें आ रही हैं कि कंगना रनौत ने शादी कर ली है.

---विज्ञापन---

Kangana Ranaut Secret Marriage Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयान को लेकर चर्चा में रह रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया. इसके साथ ही इंटरनेट पर ऐसी खबरें आने लगी की बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने शादी कर ली है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.

कंगना के गले में मंगलसूत्र…

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में कंगना रनौत एक अपार्टमेंट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं. इस दौरान कंगना ने ऑफ-व्हाइट कलर की कुर्ती-प्लाजो पहनी हुई थी और आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए थे. इसके साथ उन्होंने बालों को बांध रखा था. इसके अलावा, कंगना के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां दिखीं, जिसने सभी पैपराजी का ध्यान खींच लिया. पैपराजी ने भी बिना कोई देरी किए उनकी फोटो और वीडियो लेना शुरू कर दिया है. इसके बाद जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आई, कंगना का ये लुक देखकर फैंस भी हैरान रह गए, जिसके बाद से फैंस ऑनलाइन तरह-तरह के कयास लगाने लगे.

---विज्ञापन---

क्या कंगना ने की गुपचुप शादी?

वीडियो में कंगना को मंगलसूत्र और चूड़ियों के साथ देखने के बाद से सोशल मीडिया चर्चाओं और अफवाहों का दौर शुरू हो गया. कई फैंस ने अपने कमेंट लिखे कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है, तो कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में कमेंट करते नजर आए. वहीं कई फैंस उन्हें इस लुक में देखकर हैरान भी रह गए. हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि कंगना का ये लुक उनकी किसी आने वाली फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है. इसके अलावा, कुछ लोगों ने इसे कंगना की फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग से भीजोड़ा है. हालांकि, अभी तक इन सभी अफवाहों और खबरों पर कंगना की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

First published on: May 21, 2026 10:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola