Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। आज यानी 4 नवम्बर को उनकी फिल्म ‘मिली’ रिलीज हो गई है। जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके साथ ही जाह्नवी को दूसरी खुशी मिली है। दरअसल जाह्नवी ने बांद्रा में एक लग्जूरियस घर खरीदा है। जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
और पढ़िए – Salman Khan: मुंबई पुलिस के मुरीद हुए सलमान खान, इस कार्य के लिए की तारीफ
दो फ्लोर अपने नाम से ली हैं जाह्नवी
खबरों के मुताबिक जाह्नवी ने यह घर पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मिलकर खरीदा है। एक्ट्रेस अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं। भले ही इन्होंने कम फिल्में की हों, लेकिन फिल्मी दुनिया में इनके चर्चे खूब हो रहे हैं। उनकी अदाओं पर फैन्स फिदा होते दिखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने जो बांद्रा में अपार्टमेंट खरीदा (Janhvi Kapoor new apartment) है, उसकी दो फ्लोर अपने नाम से ली हैं। बताया जा रहा है कि यह अपार्टमेंट Kubelisque बिल्डिंग में हैं। बांद्रा वेस्ट पाली हिल इसकी लोकेशन बताई जा रही है।
8,669 स्क्वायर फीट में बना हुआ अपार्टमेंट
जाह्नवी कपूर का यह आलीशान बंगला 8,669 स्क्वायर फीट एरिया में बना हुआ बताया जा रहा है। इसका कारपेट एरिया 6,421 स्क्वायर फीट है। रियल स्टेट पोर्टल Indextap.com पर डॉक्यूमेंट्स में दी गई जानकारी के मुताबिक जाह्नवी ने 12 अक्टूबर को इस घर का रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके लिए जाह्नवी कपूर ने 3.90 करोड़ रुपये की हैवी स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। इसमें रजिस्ट्रेशन फीस भी शामिल है।
44 करोड़ में बेचा था अपना अपार्टमेंट
इसी साल जुलाई के महीने में जाह्नवी कपूर ने 3,456 स्क्वायर फीट में बना अपना खुद का अपार्टमेंट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर राजकुमार राव को 44 करोड़ में बेचा है। जाह्नवी कपूर ने Juhu-Vile Parle Development Scheme के तहत साल 2020 में एक बिल्डिंग में 14, 15 और 16वीं फ्लोर खरीदी थी। इसमें स्विमिंग पूल से लेकर ओपन गार्डन एरिया और स्टेयरकेस भी है।
और पढ़िए – Mili Twitter Review: ट्विटर पर फिल्म ‘मिली’ मिले शानदार व्यूज, सोशल मीडिया पर छाईं जाह्नवी कपूर
‘मिली’ को लोग कर रहे हैं पसंद
जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली आज रिलीज हो गई है। इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘हेलन’ का रीमेक है। इसके रीमेक में जान्हवी जान्हवी एक नर्स के रोल में नजर आएंगी। वह फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाने वाली हैं जो एक फ्रीजर में फस जाती है और उससे जिंदा बचकर बाहर आने की कोशिश करती है। इस फिल्म का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर (Mathukutty xavier) द्वारा किया जा रहा है और इसे प्रोड्यूस जान्हवी के पिता बोनी कपूर कर रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अपोजिट एक्टर सनी कौशल (Sunny kaushal) होंगे।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें