---विज्ञापन---

अपने संस्कारी लुक से जाह्नवी कपूर ने चुराई लाइमलाइट, गणेश चतुर्थी पर वायरल हो रही फोटो

Janhvi Kapoor In Ganesh Chaturthi: इस वक्त लोग बड़े पैमाने पर गणेश उत्सव यानी कि गणेश चतुर्थी मनाने में लगे हुए हैं। वैसे तो इस पर्व की धूम भारत से लेकर विदेशों में भी देखने को मिलती है लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत के महाराष्ट्र राज्य में देखने को मिलता है। यहां इस पर्व की […]

JANHVI KAPOOR IN GANESH CHATURTHI
JANHVI KAPOOR IN GANESH CHATURTHI

Janhvi Kapoor In Ganesh Chaturthi: इस वक्त लोग बड़े पैमाने पर गणेश उत्सव यानी कि गणेश चतुर्थी मनाने में लगे हुए हैं। वैसे तो इस पर्व की धूम भारत से लेकर विदेशों में भी देखने को मिलती है लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत के महाराष्ट्र राज्य में देखने को मिलता है। यहां इस पर्व की सबसे ज्यादा धूम होती है। तभी तो आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक इस मौके पर अपने घर में बप्पा को जरूर विराजते हैं। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि इस लिस्ट में सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुसलमान भी शामिल हैं तो बप्पा का पर्व मनाते हैं।

मनीष मल्होत्रा के घर कपूर सिस्टर्स (Janhvi Kapoor In Ganesh Chaturthi)

जी हां सलमान खान से लेकर शाहरुख तक इस त्यौहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए दिखाई देते हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर ने भी गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। दरअसल फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर पूजा में इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की। इस लिस्ट में जाह्ववी कपूर और बहन खुशी कपूर भी शामिल थीं। इस दौरान जाह्ववी कपूर ने अपने लुक से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

एथनिक लुक से लूटी लाइमलाइट

हालांकि खुशी कपूर का एथनिक लुक भी काफी अच्छा लग रहा था लेकिन सारी लाइमलाइट बहन जाह्नवी ने चुरा ली।एक्ट्रेस का संस्कारी लुक लोगों को बेहद पसंद आया है। गोल्डन सिल्क साड़ी में वे बला की खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस का लुक काफी एलिगेंट था जिसे उन्होंने ईयरिंग्स,गजरा और बिंदी से कम्पलीट किया। न्यूड मेकअप और टाइट बन जाह्ववी पर बहुत अच्छा लग रहा है। जैसे की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिय पर अपनी फोटो पोस्ट की लोगों ने कमेंट की झड़ियां लगा दीं।

कपूर के वर्कफ्रंट

इसके साथ ही खुशी कपूर की सिम्पलिसिटी ने सबको हैरान ही कर दिया। जहां जाह्वनी ऊपर से नीचे तक टिप टॉप सजी हुई थी तो वहीं खुशी कपूर बेहद ही सिंपल सूट में नजर आईं। दोनों के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो जहां जाह्ववी कपूर ‘तख्त’, ‘उलझ’ और ‘देवरा’ में नजर आने वाली हैं तो वहीं खुशी कपूर जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

First published on: Sep 20, 2023 01:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.