Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

शिखर पहाड़िया को छोड़ जाह्नवी कपूर ने थामा ईशान खट्टर का हाथ? कर ली सगाई! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री और सगाई जैसे सीन देखकर फैंस कन्फ्यूज हो गए और उन्हें बधाइयां देने लगे.

Ishaan Khatter-Janhvi Kapoor
ईशान-जाह्नवी ने की सगाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा ही किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और अक्सर उनके साथ नजर आती हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईशान खट्टर के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है. हाल ही में ईशान खट्टर का भी चांदनी बेंज के साथ ब्रेकअप होने की खबर सामने आई है. वहीं, इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है. तो चलिए जानते हैं, क्या है इसकी सच्चाई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जाह्नवी-ईशान का वीडियो

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने कल यानी 26 अगस्त को अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह ईशान खट्टर के साथ नजर आ रही हैं, जिनके साथ वह फिल्म ‘धड़क’ में काम कर चुकी हैं. इस दौरान जाह्नवी ने ऑफ-व्हाइट लहंगा-चोली पहना है. साथ ही, उन्होंने गले में चोकर पहना हुआ है. वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, ईशान भी ऑफ-व्हाइट सूट में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं. इसके साथ ही, वीडियो में दोनों डांस करते हुए, रोमांस करते हुए और सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

इस वीडियो में जाह्नवी कहती हैं, “हमारे लिए हमेशा का क्या मतलब है?” इस दौरान ईशान जवाब देते हैं, “सिर्फ हमेशा काफी नहीं होता.” वहीं, वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “मुबारक हो जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर.” इसके साथ ही अंगूठी और हार्ट इमोजी लगाए गए हैं.

क्या है वीडियो की सच्चाई

इस वीडियो पर कई लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग ईशान और जाह्नवी को बधाई दे रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह किसी ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा है. वहीं, इस वायरल वीडियो की सच्चाई यह है कि यह कल्कि फैशन के नए ब्राइडल कलेक्शन के प्रमोशन का हिस्सा है. इस वीडियो में ईशान और जाह्नवी को एक जोड़े के तौर पर पेश किया गया है.

---विज्ञापन---

ईशान-जाह्नवी डेटिंग लाइफ

बता दें कि हाल ही में ईशान खट्टर को लेकर खबर सामने आई थी कि उनका तीन साल पुराना रिश्ता चांदनी बेंज के साथ टूट गया है। हालांकि, कपल ने खुले तौर पर इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. दूसरी ओर, जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर को ऑब्जेक्टिफाई करने पर भड़कीं कंगना रनौत, जमकर सुनाई खरी-खोटी

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 01:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola