Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ikkis Advance Booking: अगस्त्य नंदा की इक्कीस के एडवांस बुकिंग में बिके इतने टिकट, जान लें कमाई!

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म इक्कीस आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी खूब टिकट बिके हैं और इससे पहले दिन फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है.

---विज्ञापन---

Ikkis Advance Booking
Ikkis Advance Booking

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ आज 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में धर्मेंद्र और अगस्त्य के अलावा जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी अहम रोल में नजर आए हैं. फैंस भी इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे और फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से शुरू हो गई थी. वहीं, मूवी ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन किया है चलिए जानते हैं.

इक्कीस के बीके इतने टिकट

अगस्त्य और धर्मेंद्र की इस फिल्म ने बुकिंग में अवतार फायर एंड ऐश को भी कड़ी टक्कर दी है. दोनों ही फिल्मों की प्री सेल्स में कोई खास अंतर नहीं है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक एडवांस बुकिंग से फिल्म 5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म के कुल 35000 टिकट्स बिके हैं. वहीं, फिल्म की चारों ओर काफी चर्चा हो रही है, जिससे उम्मीद है कि यह डबल डिजिट में कमाई करेगी.

---विज्ञापन---

फिल्म की अच्छी शुरुआत की उम्मीद

इक्कीस को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है और न्यू ईयर के चलते इस मूवी को अच्छी शुरुआत मिलने की भी काफी उम्मीद की जा रही है.

धर्मेंद्र को लेकर फैंस के बीच है एक्साइटमेंट

वहीं, धर्मेंद्र को लेकर बात करें तो यह उनकी आखिरी मूवी है. इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी भावुक है. मूवी में धर्मेंद्र ने अगस्त्य नंदा के पिता का रोल अदा किया है. फिल्म के प्रीमियर पर भी धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल काफी इमोशनल नजर आए थे. दोनों ने ही अपने पिता की तस्वीर के आगे फोटो क्लिक करवाई थी.

---विज्ञापन---

अरुण खेत्रपाल पर बनी है इक्कीस

फिल्म इक्कीस सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के बारे में है, जिन्हें सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र मिला था. यह उन्हें उनकी मौत के बाद मिला था. अरुण खेत्रपाल ने 1971 में भारत-पाकिस्तान के वॉर में एक अहम योगदान दिया था. उन्होंने इस वॉर में दुश्मनों के 10 टैंकों को नष्ट किया था.

यह भी पढ़ें- अक्षय खन्ना का इन 5 एक्ट्रेसेस संग जुड़ा नाम, एक से तो हुई थी सगाई, फिर भी हैं कुंवारे

---विज्ञापन---
First published on: Jan 01, 2026 10:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola