Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hrithik Roshan और Jr NTR के बीच छिड़ी रियल ‘वॉर’? सोशल मीडिया पर मिले संकेत

Hrithik Roshan Jr NTR Fight: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' एक्टर जूनियर एनटीआर से सोशल मीडिया पर दूरी बना ली है।

Hrithik Roshan Jr NTR
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर में चल रहा झगड़ा? (Photo Credit- Social Media)

Hrithik Roshan Jr NTR Fight: बॉलीवुड गलियारों से चटपटी गॉसिप मिली है। अब दो सुपरस्टार्स के बीच ‘वॉर’ छिड़ने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन और उनके को-स्टार के बीच अनबन हो गई है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच झगड़ों को लेकर रूमर्स तेजी से फैल रही हैं। अब इनके बीच ‘वॉर’ शुरू हो चुकी है और इसका हिंट सोशल मीडिया पर मिला है। साथ ही फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर में हुई अनबन?

आपको बता दें, 14 अगस्त को ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में ये दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए हैं। अब रियल लाइफ में भी इन दोनों की लड़ाई होने की खबरें आ रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया है, जिसके बाद इन अफवाहों को और भी हवा मिल गई। आपको बता दें, ‘वॉर 2’ रिलीज होने के बाद इन दोनों एक्टर्स के बीच दूरी आ गई है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

---विज्ञापन---

ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को किया अनफॉलो?

जब आप ऋतिक रोशन का इंस्टाग्राम देखेंगे तो आपको वहां से जूनियर एनटीआर गायब दिखाई देंगे। ऋतिक रोशन की इंस्टाग्राम की फॉलोइंग लिस्ट में जूनियर एनटीआर का नाम नजर नहीं आ रहा है। जिसका मतलब साफ है कि ऋतिक रोशन ने अपने को-स्टार को अब इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। वहीं, जूनियर एनटीआर तो इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते। अब ऋतिक रोशन के जूनियर एनटीआर को अनफॉलो करते ही केआरके भी इस मामले पर मजे लेने पहुंच गए। उन्होंने अपने X हैंडल से इस मामले पर टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें: Thama Teaser X Review: हॉरर और कॉमेडी का बैलेंस कर लिया क्रैक, फिल्म का टीजर फैंस को कर पाया इम्प्रेस?

---विज्ञापन---

केआरके ने ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को लेकर किया ट्वीट

केआरके ने लिखा, ‘बॉलीवुड में कोई भी किसी का परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं है। सब कुछ कामयाबी या फेलियर पर निर्भर करता है। क्योंकि वॉर 2 एक डिजास्टर है, तो ऋतिक रोशन तेलुगु एक्टर के दोस्त बने नहीं रहना चाहते। इसलिए ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। ये भी सही है।’ अब केआरके का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

First published on: Aug 19, 2025 04:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो