Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 16: ‘स्पाइडर मैन’ ने बिगाड़ा ‘जन नायकन’ का खेल, 16वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 16: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हफ्ते और तीसरे हफ्ते की शुरुआत में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज का भी फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा है.

Jana Nayagan Collection
Jana Nayagan Collection

Jana Nayagan Box Office Collection Day 16: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म की रिलीज को 16 दिन हो चुके हैं. मूवी को शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि, दूसरे हफ्ते और तीसरे हफ्ते की शुरुआत में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. दूसरी ओर, टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भी रिलीज़ हो चुकी है, जिसे लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसका असर ‘जन नायकन’ की कमाई पर भी पड़ा है. तो आइए, एक नजर डालते हैं ‘जन नायकन’ के 16वें दिन के कलेक्शन पर.

जन नायकन के 16वें दिन का कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने शुक्रवार को 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15.4 प्रतिशत रही. वहीं, फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तमिल में 1.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 186.33 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 310.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन

दूसरी ओर, टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज़ के 9वें दिन 14.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है और भारत में इसकी कुल कमाई 349.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

जन नायकन विवाद

फिल्म ‘जन नायकन’ की बात करें तो यह जनवरी में रिलीज़ होने वाली थी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स और CBFC के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण फिल्म की रिलीज़ डेट कई बार टालनी पड़ी। इतना ही नहीं, रिलीज़ से पहले फिल्म की एक क्लिप भी लीक हो गई थी, जिस पर काफी बवाल हुआ था. तमाम विवादों के बाद आखिरकार फिल्म 23 जुलाई को रिलीज़ हुई. फिल्म में थलपति विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े अहम भूमिकाओं में नजर आए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- DC X Review: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की ‘डीसी’, ऑडियंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

First published on: Aug 08, 2026 07:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola