Welcome To The Jungle OTT Release: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हुई थी. ये ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सक्सेसफुल रही थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं, रिलीज के दो महीने बाद अब ये ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. हाल ही में फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आ गया है. तो चलिए जानते हैं इस फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे.
कब और कहां देख सकेंगे ‘वेलकम टू द जंगल’
‘वेलकम टू द जंगल’ 21 अगस्त को यानी कि आज से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. प्लेटफॉर्म ने ऑफिशियल तौर पर अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर अनाउंस किया है. पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार फिल्म की ओटीटी को लेकर अनाउंस करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद बीच में जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, रवीना टंडन और कीकू शारदा पहुंच जाते हैं. इसके बाद आखिर में अक्षय कहते हैं, “कसम से अगली बार सोलो ही करूंगा.” इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “यह हंगामा? इतना जबरदस्त कि इसे मिल नहीं किया जा सकता.वेलकम टू द जंगल अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.”
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. फिल्म रिलीज के पांच दिनों के भीतर 2007 की वेलकम की लाइफटाइम वर्ल्ड वाइड कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इसने दुनिया भर में 192.75 करोड़ का शानदार कारोबार कर लिया था. वहीं, भारत में इसने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 134.11 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 159.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार समेत 34 कलाकार नजर आए थे. जिससे यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म बन गई थी. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, जैसे कलाकार दिखाई दिए थे.
क्या है वेलकम टू द जंगल की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो इसकी कहानी बेहद मजेदार है. फिल्म की कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन पर बनी है, जो अपना सारा काला धन एक फिल्म बनाने में लगाता और सोचता है कि ये फ्लॉप हो जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं होता है. क्योंकि फिल्म की शूटिंग को असली मिलिट्री मिशन समझ लिया जाता है. इसके बाद तमाम अजीबोगरीब चीजें होती हैं. फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, कंफ्यूजन देखने को मिलती है, जो कि कहानी को और मजेदार बनाती है.
यह भी पढ़ें- OTT पर इस 2 घंटे 48 मिनट की फिल्म में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस, कहानी के हर मोड़ पर खुलेगा चौंकाने वाला राज