Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक! फिर भाईजान ने खुद संभाले मुश्किल स्टंट्स

Salman Khan Body Double Heart Attack: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बॉडी डबल को हार्ट अटैक आ गया. जिसके बाद सलमान ने फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर एक बड़ा फैसला किया है.

Salman Khan Body Double Heart Attack: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान इन दिनों साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ अपनी आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म का नाम रिवील नहीं किया है. लेकिन सलमान और नयनतारा ने मूवी की शूटिंग कर दी है. इसी बीच सलमान की इस फिल्म के सेट से एक हैरान करने वाला अपडेट सामने आया है. खबर है कि दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ आ रही अपनी फिल्म के सभी स्टंट्स सलमान खान खुद कर रहे हैं. चलिए आपको सलमान के इस फैसले के पीछे की असली वजह बताते हैं.

सलमान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म में सलमान के बॉडी डबल को अचानक हार्ट अटैक आ गया. जिसकी वजह से फिल्म के काम को बीच में ही रोकना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान सलमान खान ने फैसला किया कि वो खुद ही फिल्म के मुश्किल एक्शन सीन्स और सभी स्टंट्स करेंगे. सलमान ने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल न बिगड़े और काम की रफ्तार धीमी न पड़े. सूत्र ने बताया कि सलमान इस फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी सीरियस हैं. हालांकि, इसके बाद भी फिल्म की टीम में नए स्टंट एक्सपर्ट्स को शामिल किया जा रहा है. इसके साथ ही सेट पर सुरक्षा की भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

---विज्ञापन---

फिल्म का नाम रिवील!

इस रिपोर्ट में ये भी बताया है कि सलमान खान और नयनतारा की फिल्म के मेकर्स ने मूवी का नाम ‘मॉन्स्टर’ रखा है. बहुत जल्द ही मेकर्स सोशल मीडिया पर इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे. सलमान की इस फिल्म को वामशी पैदिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘महर्षि’ और ‘वारिसु’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं. जानकारी के अनुसार, सलमान खान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ ईद 2027 के मौके पर रिलीज की जाएगी.

First published on: Aug 21, 2026 01:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola