Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, प्रमोशन के दौरान बड़ा हादसा

अर्जुन बिजलानी की 'चुंबक' के प्रमोशन से लौटते वक्त कार का एक्सीडेंट हो गया. जानें कैसी है एक्टर और उनके साथ कार सवार लोगों की हालत?

टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपने नए वेब शो ‘चुंबक’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच शो के प्रमोशन से लौटते वक्त एक्टर की कार का एक्सीडेंट हो गया. हालांकि राहत की बात यह है कि हादसे में अर्जुन बिजलानी और कार में मौजूद किसी भी शख्स को चोट नहीं आई. हादसे की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है.

कब और कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी अपने अपकमिंग फैमिली वेब शो ‘चुंबक’ को प्रमोट करने के लिए ‘इंडियन गेम शो’ के सेट पर पहुंचे थे. शूटिंग पूरी करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. राहत की बात यह रही कि एक्सीडेंट के बावजूद सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई.

---विज्ञापन---

‘चुंबक’ की दमदार स्टारकास्ट

अर्जुन बिजलानी के अलावा ‘चुंबक’ में नीना गुप्ता, देवन भोजानी, हेली शाह और मानसी पारेख जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे. शो में सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, संदीप धर, अमायरा दस्तूर, डेलनाज़ ईरानी और अनंत वी जोशी भी अहम किरदारों को निभाते नजर आएंगे.

क्या होगी नए शो की कहानी?

शो के राइटर, डायरेक्टर और शो रनर जेडी मजेठिया और प्रोड्यूसर आतिश कपाड़िया का कहना है कि ‘चुंबक’ के जरिए पुराने मोहल्लों की उस खूबसूरत दुनिया को दिखाने की कोशिश की गई है, जहां पड़ोसी सिर्फ पड़ोसी नहीं बल्कि धीरे-धीरे परिवार का हिस्सा बन जाते थे.

‘राइज एंड फॉल’ जीतकर छाए थे एक्टर

अर्जुन बिजलानी इससे पहले रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ जीतकर भी चर्चा में रहे थे. शो की ट्रॉफी के साथ उन्होंने 28.10 लाख रुपये का कैश प्राइज और कई लग्जरी गिफ्ट हैम्पर अपने नाम किए थे. जीत के बाद अर्जुन ने कहा था कि इस सफर ने उन्हें कई मुश्किल परिस्थितियों से लड़ना और हर गिरावट के बाद और मजबूती से उठना सिखाया है.

---विज्ञापन---

टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं अर्जुन

अर्जुन बिजलानी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम हैं. उन्होंने ‘नागिन’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘मोहे रंग दे’ जैसे शोज से पहचान बनाई, तो इसके साथ-साथ वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’, ‘झलक दिखला जा 10’, ‘डांस दीवाने 4’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं. अब उनके अपकमिंग शो ‘चुंबक’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइठमेंट काफी हाई है.

First published on: Aug 21, 2026 01:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola