Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोविंदा की कुंडली में लिखा है दूसरी शादी का योग? सुनीता से कहा था तैयार रहना

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में आया नया मोड़. सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है. इस बीच गोविंदा का वो बयान वायरल हो रहा है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले लंबे समय से खटपट की खबरें सामने आ रही थीं. दोनों के बीच अनबन और तलाक की चर्चाओं ने फैंस को परेशान कर दिया था. हालांकि, अब सुनीता आहूजा ने मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका वापस ले ली है. इसके बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है. इस बीच गोविंदा का एक पुराना बयान फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी शादी के योग का जिक्र किया था.

दूसरी शादी को लेकर क्या बोले थे गोविंदा?

गोविंदा ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी कुंडली को लेकर ऐसी बात कही थी, जिसने उस वक्त भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी का योग लिखा हुआ है.

---विज्ञापन---

सुनीता को पहले ही तैयार रहने की दी थी नसीहत

गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता को लेकर कहा था कि जिंदगी में आगे क्या होगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर भविष्य में वह किसी दूसरी लड़की के साथ जुड़ते हैं और उससे शादी करने का फैसला करते हैं, तो सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

एक्टर के बयान पर हुई थी खूब चर्चा

एक्टर के इस बयान ने उस समय खूब चर्चा बटोरी थी. हालांकि, यह बात उन्होंने किस संदर्भ में कही थी, इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रही हैं.

---विज्ञापन---

सुनीता ने वापस ली तलाक की याचिका

अब सालों बाद जब गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में एक बार फिर तलाक की खबरें आईं, तो फैंस के बीच चिंता बढ़ गई थी. दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं. सुनीता ने कई मौकों पर अपने रिश्ते और पति को लेकर खुलकर बात भी की.

दोनों के रिश्ते को लेकर जागी नई उम्मीद

हालांकि, अब सुनीता के तलाक की याचिका वापस लेने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक नई उम्मीद जगी है. फैंस को उम्मीद है कि गोविंदा और सुनीता ने अपने मतभेद दूर कर लिए हैं और अब दोनों साथ मिलकर अपनी जिंदगी आगे बढ़ाएंगे.

---विज्ञापन---

रानी स्वर्णकार का नाम भी आया था सामने

गोविंदा और सुनीता के बीच तनाव की खबरों के बीच एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार का नाम भी चर्चा में आया. दोनों के बीच नजदीकियों को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आईं. जिसपर बिना नाम लिए सुनीता ने खरीखोटी सुनाई, तो जवाब में गोविंदा ने भी मर्यादा में रहने का आग्रह किया.

फैंस के बीच खुशी

फिलहाल, सुनीता के तलाक की याचिका वापस लेने के बाद गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है. अब फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस स्टार कपल के बीच सबकुछ ठीक रहे.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 10:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola