Home/E24 News/Entertainment News Live: प्रेग्नेंट होते ही छीन गया इस एक्ट्रेस के हाथों से काम, सालों बाद सामने आई सच्चाई
Entertainment News Live: प्रेग्नेंट होते ही छीन गया इस एक्ट्रेस के हाथों से काम, सालों बाद सामने आई सच्चाई
Entertainment News Live: इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से टीवी होस्ट का एक मौका अपने हाथ से गंवाना पड़ा था. एक्ट्रेस सालों बाद अपना ये दर्द शेयर किया है.
Entertainment News Live: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘एलायंस’ की विनर बन सुर्खियों में छाई एक्ट्रेस मिनी माथुर एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, हाल ही में मिनी माथुर ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मालूम हो कि मिनी माथुर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टीवी होस्ट, फिल्म डायरेक्टर और राइटर भी हैं. हाल ही में मिनी माथुर ने बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से टीवी होस्ट का एक मौका अपने हाथ से गंवाना पड़ा था. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले को लेकर क्या कुछ बताया है.
मुझे साफ मना कर…
हॉटरफ्लाई के नए एपिसोड ‘द मेल फेमिनिस्ट’ में दिए एक इंटरव्यू में मिनी माथुर ने बताया कि जब वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो उन्हें इंडियन आइडल की हॉस्टिंग करने से मना कर दिया गया. मिनी ने कहा, ‘जब मैं सायरा के टाइम प्रेग्नेंट थी, ये ‘इंडियन आइडल’ के सीजन 4 के बाद की बात है. मैंने टीम को बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं. उस वक्त वो लोग ‘इंडियन आइडल’ के 5वें सीजन की शुरुआत करने वाले थे. फिर उन्होंने कहा ऑडिशन के दौरान तो सब ठीक रहेगा, लेकिन फिनाले एपिसोड तक मेरा पेट दिखने लगेगा. तो इसलिए मुझे साफ मना कर दिया गया कि मैं उस सीजन में हिस्सा न लूं. वजह? इंडियन ऑडियंस एक प्रेग्नेंट होस्ट को एक्सेप्ट नहीं कर पाएंगे.’
मिनी ने आगे कहा, ‘मुझे ये जानकर बहुत निराशा हुई, यह देखकर कि ये लोग दुनिया में क्या हो रहा है, उसे देख भी नहीं पा रहे हैं. मुझे 6ठें सीजन के लिए वापस बुलाया गया था, लेकिन तब तक मेरा मन इसके लिए तैयार नहीं था. मैंने उनसे कहा कि मैं यह नहीं करना चाहती.’
‘आवारापन 2’ की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी और दिशा पटानी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 6वें दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 107.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड इमरान हाशमी की मूवी का कलेक्शन 153.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की पीरियोडिक ड्रामा फिल्म ‘बटवारा 1947’ ने 6वें दिन सिर्फ 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 32.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड सनी देओल और प्रीति जिंटा की इस फिल्म ने अब तक सिर्फ 45.42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
13:09 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News Live: देबिना की 103 डिग्री बुखार ने बढ़ाई टेंशन, अब बेटी भी चपेट में
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि वह तेज वायरल फीवर की चपेट में हैं. उनका बुखार 103 डिग्री फॉरेनहाइट से भी ऊपर पहुंच गया था. दवा लेने के बाद टेंपरेचर कुछ समय के लिए कम होता है, लेकिन फिर वापस बढ़ जाता है. पढ़ें पूरी खबर...
13:08 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News Live: एक्टिंग छोड़ कपड़े बेचने को मजबूर हुई ये मशहूर एक्ट्रेस
टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है. जिसमें एक्स हसबैंड राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ उनकी मुलाकात की झलक देखने को मिली. इस व्लॉग में चारु ने ट्रोलिंग के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति और बिजनेस को लेकर भी खुलकर बात की. पढ़ें पूरी खबर...
13:07 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News Live: 2 बार होगी गोविंदा की शादी?
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले लंबे समय से खटपट की खबरें सामने आ रही थीं. दोनों के बीच अनबन और तलाक की चर्चाओं ने फैंस को परेशान कर दिया था. हालांकि, अब सुनीता आहूजा ने मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका वापस ले ली है. इसके बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है. इस बीच गोविंदा का एक पुराना बयान फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी शादी के योग का जिक्र किया था. पढ़ें पूरी खबर...
12:56 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment Live News: मंडी में सब्जी बेचने को मजबूर हुआ ये एक्टर!
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विमल कोर्ट से सजा पाने के बाद मंडी सब्जी बेचते हुए दिखाई दिए. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, ये वीडियो खुद एक्टर विमल ने शेयर किया है. पढ़े पूरी खबर...
Entertainment Live News: रणदीप हुड्डा को राम गोपाल वर्मा से हर महीने मिलते थे 35 हजार रुपये?
रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. हालांकि करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया. वहीं, एक वक्त ऐसा भी था जब फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा उन्हें हर महीने 35 हजार रुपये दिया करते थे और ये सिलसिला तीन सालों तक चला था. लेकिन ऐसा क्यों था, चलिए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:52 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment Live News: इस दिग्गज आर्टिस्ट की कार एक्सीडेंट में हुई मौत
क्रिश्चियन डिओर कॉउचर में लंबे समय से पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टर रहीं मैथिल्डे फैवियर का निधन हो गया है. मैथिल्डे की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है. उन्होंने सिर्फ 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस दुर्घटना में उनके पार्टनर फ्रांसीसी फिल्म प्रोड्यूसर निकोलस ऑल्टमेयर की भी मौत हो गई है और वो सिर्फ 61 साल के थे. यहां पढ़ें पूरी खबर...
11:30 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News Live: प्रेग्नेंट होते ही छीन गया इस एक्ट्रेस के हाथों से काम
अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'एलायंस' की विनर बन सुर्खियों में छाई एक्ट्रेस मिनी माथुर हॉटरफ्लाई के नए एपिसोड 'द मेल फेमिनिस्ट' में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो उन्हें इंडियन आइडल की हॉस्टिंग करने से मना कर दिया गया. मिनी ने कहा, 'जब मैं सायरा के टाइम प्रेग्नेंट थी, ये 'इंडियन आइडल' के सीजन 4 के बाद की बात है. मैंने टीम को बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं. उस वक्त वो लोग 'इंडियन आइडल' के 5वें सीजन की शुरुआत करने वाले थे. फिर उन्होंने कहा ऑडिशन के दौरान तो सब ठीक रहेगा, लेकिन फिनाले एपिसोड तक मेरा पेट दिखने लगेगा. तो इसलिए मुझे साफ मना कर दिया गया कि मैं उस सीजन में हिस्सा न लूं. वजह? इंडियन ऑडियंस एक प्रेग्नेंट होस्ट को एक्सेप्ट नहीं कर पाएंगे.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.