Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टिंग छोड़ कपड़े बेचने को मजबूर हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, ट्रोल होने पर फूटा गुस्सा, बोलीं- पाई-पाई…

इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में ट्रोलिंग और आर्थिक परेशानियों पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बिजनेस में हुए नुकसान, बेटी की जिम्मेदारियों और निजी जिंदगी पर चुप्पी की वजह भी बताई.

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है. जिसमें एक्स हसबैंड राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ उनकी मुलाकात की झलक देखने को मिली. इस व्लॉग में चारु ने ट्रोलिंग के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति और बिजनेस को लेकर भी खुलकर बात की.

बेटी को लेकर ट्रोलर्स को दिया जवाब

चारु ने बताया कि उन्हें लगातार ऐसे मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि उन्हें जियाना को उसकी दादी के जन्मदिन पर भेजना चाहिए था. इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्होंने कभी अपनी बेटी को परिवार से मिलने से नहीं रोका.

---विज्ञापन---

चारु का सवाल कैसे लोग उठाते हैं सवाल?

चारु के मुताबिक, वह जियाना के साथ परिवार के खास मौकों पर शामिल होती रही हैं. उन्होंने बेटी को कोलकाता, दुबई और मुंबई तक लेकर जाने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग किस आधार पर यह दावा करते हैं कि वह जियाना को उसके दादा-दादी से दूर रखती हूं.

बिजनेस लॉस पर बोलीं एक्ट्रेस

व्लॉग में चारु ने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनका बिजनेस फिलहाल अच्छा नहीं चल रहा है. ऑनलाइन बिजनेस से उन्हें फायदा हो रहा था, लेकिन ऑफलाइन आउटलेट में लगातार नुकसान हो रहा था.जिसकी वजह से उन्हें अपने आउटलेट बंद करने पड़े.

---विज्ञापन---

जरूरतों पर एक्ट्रेस का खुलासा

एक्ट्रेस ने कहा कि उन पर कई जिम्मेदारियां हैं और जियाना की पढ़ाई, क्लासेज और दूसरी जरूरतों का भी उन्हें ध्यान रखना होता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके पास बहुत पैसे होते तो शायद वह अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जी पातीं, लेकिन फिलहाल उन्हें हर चीज के बारे में सोच समझकर फैसला लेना पड़ता है.

निजी जिंदगी पर नहीं करेंगी बात

चारु ने साफ कर दिया कि वह अपनी निजी जिंदगी के विवादों पर अब खुलकर चर्चा नहीं करना चाहतीं. उनका कहना है कि उनकी बेटी बड़ी हो रही है और सोशल मीडिया पर पहले ही उनके बारे में काफी कुछ लिखा और कहा जा चुका है. वह नहीं चाहतीं कि भविष्य में उनकी बेटी को किसी तरह की शर्मिंदगी का सामना करना पड़े.

---विज्ञापन---

फिलहाल चारु ने यह भी बताया कि उनके लिए व्लॉग कमाई का एक जरिया है. अगर इससे कमाई नहीं होती, तो शायद वह व्लॉग भी नहीं बनातीं, क्योंकि उनकी फर्स्ट प्रायोरिटी उननी बेटी जियाना है.

कब हुई थी राजीव-चारु की शादी

बता दें कि चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी. दोनों के बीच रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए और आखिरकार साल 2023 में उनका तलाक हो गया. दोनों की एक बेटी जियाना है, जिसकी परवरिश चारु कर रही हैं, लेकिन जियाना के पिता उनसे मिलने अकसर चारु के घर पहुंचते हैं, जिसकी तस्वीरें चारु के व्लॉग में भी दिखती हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 11:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola