Pavithra Gowda Ex Husband Sanjay Singh Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां, इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के एक्स हस्बैंड संजय सिंह का निधन हो गया है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि संजय सिंह की मौत आज या कल में नहीं हुई है बल्कि कई महीने पहले हुई थी, जिसकी खबर अब जाकर सामने आई है. मालूम हो कि पवित्रा गौड़ा अभी फिलहाल रेणुकास्वामी हत्याकांड के मामले को लेकर पुलिस हिरासत में हैं. इस दौरान उनके पूर्व पति संजय सिंह का निधन हो गया, बताया जा रहा है कि लीवर से जुड़ी बिमारी की वजह से हुई है. पवित्रा गौड़ा और संजय सिंह ने 2013 में तलाक लिया था.
7-8 महीने पहले हुआ था निधन
कन्नड़ प्रभा की एक रिपोर्ट में बताया है कि पवित्रा गौड़ा के पहले पति संजय सिंह का निधन करीब 7-8 महीने पहले हुआ था. जानकारी के अनुसार, संजय सिंह काफी समय से लीवर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और इसी की वजह से उनका निधन हुआ. संजय सिंह ने अपनी आखिरी सांस राजस्थान में ली. एक रिपोर्ट में तो ये भी दावा किया गया है कि पवित्रा गौड़ा से तलाक होने के बाद संजय सिंह को शराब की लत लग गई थी. हालांकि, इसकी अभी तक किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
पवित्रा गौड़ा और संजय सिंह की शादी
खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा और संजय सिंह की शादी लगभग 2007-2008 में हुई थी. इस शादी से कपल की एक बेटी है. पवित्रा गौड़ा और संजय सिंह साल 2011 में अगल हुए और 2013 के आसपास कानूनी रूप से तलाक हो गया था.
जेल में बंद हैं पवित्रा गौड़ा
इस समय पवित्रा गौड़ा रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले को लेकर बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में बंद हैं. इस हत्याकांड मामले में कई आरोपी शामिल हैं, जिसमें कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन मुख्य आरोपी हैं. कर्नाटक में इस मामले ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी थी. पुलिस रेणुकास्वामी हत्याकांड की जांच में सबूत जुटाना जारी रखे हुए है.