Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्ममेकर Vikram Bhatt के सिर से उठा मां का साया, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बनी वजह

Vikram Bhatt Mother Passed Away: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है।

Vikram Bhatt
Photo Credit- Instagram

Vikram Bhatt Mother Passed Away: मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां वर्षा भट्ट का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी फिल्ममेकर की टीम की तरफ से दी गई है। बताया जाता है कि विक्रम भट्ट की मां पिछले काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। कथित तौर पर उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। शनिवार को 85 साल की उम्र में विक्रम भट्ट की मां ने अपनी अंतिम सांस ली है।

वर्सोवा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

बता दें कि विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट इंडस्ट्री के फेमस सिनेमेटोग्राफर प्रवीण भट्ट की पत्नी थीं। उनके निधन की पुष्टि आज शनिवार को फिल्ममेकर की टीम ने की है। विक्रम भट्ट की मां का अंतिम संस्कार आज ही दोपहर 2 बजे वर्सोवा श्मशान घाट पर किया गया है। उधर, इस दुखद खबर के आने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar के को-एक्टर का निधन, मर्दानी-दृश्यम में नजर आ चुके थे Ashish Warang

मां के बेहद करीब थे विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट अपनी मां के बेहद करीब थे। अपनी मां के सपोर्ट की बदौलत ही वह इंडस्ट्री में हाई मुकाम पर पहुंचे हैं। वहीं उनके पिता अपने समय के फेमस सिनेमेटोग्राफर रहे हैं। विक्रम की बहन कृष्णा भट्ट भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। बहुत लोगों को कन्फ्यूजन है कि विक्रम भट्ट और महेश भट्ट रिश्तेदार हैं जबकि असल में ऐसा नहीं है। दोनों का सरनेम एक है और दोनों के बीच प्रोफेशनल कनेक्शन है।

---विज्ञापन---

विक्रम भट्ट का करियर

बता दें कि विक्रम भट्ट ने सिर्फ 14 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। उन्होंने पहली बार निर्देशक मुकुल आनंद को उनकी फिल्म ‘कानून क्या करेगा’ में असिस्ट किया था। उनकी पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘गुलाम’ थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद महेश भट्ट के निर्देशन में विक्रम ने हॉरर फिल्में बनानी शुरू की दीं। वह 1920 , शापित और हॉन्टेड-3डी जैसी कई बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। जल्द ही उनकी इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म हॉन्टेड: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट 3डी रिलीज होने वाली है।

First published on: Sep 06, 2025 04:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो