Father’s Day 2025: हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा माता-पिता ही होते हैं। जहां मां अपने इमोशन्स दिखा देती हैं तो वहीं पिता इमोशन्स हाइड करके रखते हैं, इसलिए कहा जाता है कि परिवार का सबसे मजबूत सदस्य एक पिता ही होता है। इस साल कल यानी 15 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा। तो इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उन फादर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से अकेले ही पिता का फर्ज निभाते हुए अपने बच्चों की परवरिश करते आ रहे हैं। वाकई ये फादर्स एक मिसाल हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Father’s Day 2025 पर OTT पर देखें 7 बॉलीवुड फिल्में, पिता के साथ दिन बन जाएगा स्पेशल
Karan Johar
फिल्ममेकर करण जौहर ने जिंदगी भर शादी नहीं कि लेकिन वो दो बच्चों के पिता हैं। दरअसल साल 2017 में करण ने आईवीएफ के जरिए बेटी रूही और बेटे यश का वेलकम किया था। इसके बाद वो करण ही दोनों बच्चों की परवरिश अकेले कर रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Tusshar Kapoor
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। तुषार भी साल 2016 में आईवीएफ के जरिए पिता बने और बेटे लक्ष्य का वेलकम किया। तुषार अक्सर बेटे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। वहीं तुषार बखूब पिता की ड्यूटी भी निभाते नजर आते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Chandrachur Singh
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर चंद्रचूड़ सिंह भी अकेले पिता की जिम्मेदारियां निभाते हैं। अपनी पत्नी से अलग होने के बाद एक्टर ने अपने बेटे की जिम्मेदारी खुद संभाली। इसके चलते तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से भी ब्रेक ले लिया था। हालांकि ‘आर्या’ और ‘कठपुतली’ से उन्होंने इंडस्ट्री में कमबैक किया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Kamal Haasan
साउथ और बॉलीवुड सुपरस्टार कमल हासन भी सिंगल फादर हैं। साल 2004 में एक्टर अपनी पत्नी सारिका से अलग हो गए थे, जिसके बाद अपनी दो बेटी अक्षरा और श्रुति हासन को उन्होंने अकेले ही संभाला।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Rahul Bose
बहुत कम लोगों को पता है कि राहुल बोस भी सिंगल फादर हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2007 में एक्टर ने अंडमान निकोबार से 6 बच्चों को गोद लिया था। इसके बाद से एक्टर इन बच्चों की जिम्मेदारी अकेले ही निभा रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: महाकुंभ गर्ल हीरोइन बनते ही कितनी बदलीं? Monalisa का पहला म्यूजिक वीडियो हुआ वायरल