---विज्ञापन---

EK Din X Review: ‘एक दिन’ ने बदली जुनैद खान की किस्मत या कर दिया गेम ओवर? आमिर खान के बेटे की फिल्म पर आया चौंकाने वाला रिएक्शन

जुनैद खान की नई फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आई हैं, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कैसे रिएक्शन मिले आइए जानते हैं.

EK Din Movie X Review: आमिर खान के बेटे जुनैद खान की नई फिल्म ‘एक दिन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ‘महाराज’ और ‘लवयापा’ के बाद ये जुनैद की एक और बड़ी रिलीज मानी जा रही थी, खासकर इसलिए क्योंकि ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है, लेकिन रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिलेजुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

दर्शकों को पसंद आई स्टारकास्ट?

फिल्म की कहानी एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दिनेश (जुनैद खान) अपनी ऑफिस कलीग मीरा (साई पल्लवी) से प्यार करता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है. जब एक हादसे के बाद मीरा अपनी याददाश्त खो बैठती है, और दिनेश को ही अपना बॉयफ्रेंड समझने लगती है. इसी इमोशनल और थोड़ी फैंटेसी टच वाली कहानी पर पूरी फिल्म आधारित है. हालांकि, कई दर्शकों को ये प्लॉट खास इंप्रेस नहीं कर पाए.

---विज्ञापन---

यूजर्स के मिल रहे ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने फिल्म को एक कमजोर रीमेक बताया. कुछ लोगों का कहना है, कि ये एक थाई फिल्म की कॉपी है, और इसमें ओरिजिनैलिटी की कमी साफ नजर आती है. एक यूजर ने लिखा कि फिल्म की कास्टिंग ही इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है, जबकि दूसरे ने जुनैद के अभिनय को ‘एक जैसा’ और बिना उतार-चढ़ाव वाला बताया.

---विज्ञापन---

फैंस को कैसी लगी जुनैद-साई पल्लवी की जोड़ी?

वहीं, साई पल्लवी की हिंदी और उनके लहजे को लेकर भी चर्चा हो रही है. कुछ यूजर्स को उनका परफॉर्मेंस ठीक लगा, लेकिन कुछ ने कहा कि उनकी भाषा फिल्म के फ्लो को इंप्रेस करती है. हालांकि, क्रिटिसिज्म के बीच कुछ दर्शकों ने फिल्म की तारीफ भी की है. कई लोगों का मानना है, कि साई पल्लवी ने अपने इमोशनल अभिनय से दिल जीत लिया. वहीं जुनैद ने एक शर्मीले प्रेमी के किरदार में सादगी दिखाई है.

---विज्ञापन---

क्लाइमैक्स पर क्या बोले दर्शक?

फिल्म के क्लाइमैक्स को भी दर्शकों से ठीक-ठाक रिएक्शन मिले हैं, लेकिन ओवरऑल ‘एक दिन’ दर्शकों को पूरी तरह इंप्रेस करने में कामयाब नहीं दिख रही. खासकर रीमेक फिल्मों से ऊब चुके दर्शकों के लिए ये फिल्म कुछ नया पेश नहीं कर पाती. अब देखना दिलचस्प होगा, कि सोशल मीडिया पर मिल रही इस मिलेजुले रिएक्शन का असर बॉक्स ऑफिस पर कितना पड़ता है?

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2026 03:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.