Dharmendra 90th Birthday: बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. 8 दिसंबर को वो अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे. बता दें कि देओल परिवार उनके जन्मदिन की तैयारी जोरों से कर रहा है. मुंबई में धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाया जाएगा. इस खास मौके पर देओल परिवार ने फैंस को भी आमंत्रण दिया है, जो उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. पहले ये सेलिब्रेशन धर्मेंद्र के खंडाला स्थित फार्महाउस में आयोजित होने वाला था, लेकिन अब इसे मुंबई में करने का फैसला लिया गया है.
रिपोर्ट की माने तो धर्मेंद्र के दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता की स्मृति में ये आयोजन कर रहे हैं. दोनों भाई चाहते हैं कि एक्टर के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें. इसलिए उन्होंने फैंस के लिए भी इस कार्यक्रम के दरवाजे खोल दिए हैं, ताकि वो धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ परिवार से भी मिल सकें. बता दें बॉलीवुड के सबसे चाहते सुपरस्टार धर्मेंद्र ने हाल ही में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका अंतिम संस्कार भी निजी तौर पर किया गया था, जिसके बाद कई फैंस ने देओल परिवार पर गुस्सा भी जाहिर किया था. हालांकि लोग इस आयोजन के जरिए धर्मेंद्र को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे.
Alert ‼️ “CELEBRATION OF LIFE”🎖️
— Bollywood Legacy Channel (@LegacyChannel_) December 6, 2025
Due To Travel Constrains For Fans, Deol Family Has Shifted The Venue For Dharmendra Deol Ji’s 90th Birthday Celebration For Fans☀️
A Kind Gesture From Sons Sunny Deol And Bobby In Respect For All Fans☀️
->Venue: :Dharam ji’s Bungalow, Juhu,… https://t.co/zqnKqsL5Gx
बता दें कि ये कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होकर 4 बजे तक चलेगा. इसमें आम लोग सीधे आ सकते हैं. इसके लिए किसी पास या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन की याद में ये खास आयोजन किया जा रहा है.