Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhadak 2 देखने के बाद क्या है पब्लिक की राय? सिद्धांत-तृप्ति जीत पाए दर्शकों का दिल

Dhadak 2 Audience Opinion: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' को ऑडियंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म देखने के बाद पब्लिक की क्या राय है?

Edited By : E24 Desk | Aug 1, 2025 20:15
Share :
Photo Credit- Social Media

Dhadak 2 Audience Opinion: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘धड़क 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। एक्स पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ऑडियंस ने फिल्म की तारीफ की है। कुछ लोगों ने धड़क 2 को तृप्ति डिमरी के करियर की बेस्ट फिल्म बता दिया है। हालांकि काफी पब्लिक ऐसी है, जिसे फिल्म कुछ खास नहीं लगी है। कुछ लोगों ने धड़क 2 को बकवास करारा दिया है, तो वहीं कुछ लोगों ने फिल्म को बेमिसाल बता दिया है।

कुछ लोगों को नहीं पसंद आई कास्टिंग

E24 ने जब धड़क 2 देखकर बाहर आने वाली ऑडियंस से उनका रिस्पॉन्स जानने की कोशिश की तो अधिकतर लोगों ने फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोगों का कहना है कि सिद्धांत-तृप्ति ने बहुत अच्छा काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर अच्छी नजर आई है। वहीं कुछ लोगों ने फिल्म को बकवास बता दिया है। उन्हें न तो कास्टिंग पसंद आई है और न ही कहानी पसंद आई है। ऊपर वीडियो में देखें पब्लिक की राय…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhadak 2 Review: सिद्धांत और तृप्ति की केमिस्ट्री दमदार, क्या कहानी है असरदार?

First published on: Aug 01, 2025 08:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola