Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कॉकटेल 2’ के पहले गाने को 4 घंटे में मिले लाखों व्यूज, रश्मिका-कृति के साथ शाहिद ने भी लूटी महफिल

Cocktail 2 New Song Out: शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' का पहला गाना आउट हो गया है. 'जब तलक' नाम के इस गाने ने रिलीज के महज 4 घंटे में ही लाखों व्यूज बटोर लिए हैं. होमी अडजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म जून में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

Cocktail 2 New Song Out: साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ के बाद अब इसके सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है. बुधवार को रिलीज हुए फिल्म के पहले गाने ‘जब तलक’ ने आते ही धमाका कर दिया है. इस गाने में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की जादुई केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. अरिजीत सिंह की आवाज और प्रीतम के म्यूजिक ने इस गाने को साल का सबसे बड़ा ‘पार्टी एंथम’ बना दिया है. महज कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जो फिल्म की सफलता का संकेत दे रहे हैं.

‘जब तलक’ ने मचाया तहलका

फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ बुधवार को यूनिवर्सल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. शाहिद कपूर की शानदार डांसिंग और कृति-रश्मिका के ग्लैमरस अंदाज ने महफिल लूट ली. महज 4 घंटे में 3.50 लाख से ज्यादा व्यूज पाना यह साबित करता है कि दर्शक इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

अरिजीत-प्रीतम की हिट जोड़ी

गाने की सफलता के पीछे बॉलीवुड की सबसे हिट म्यूजिकल जोड़ी का हाथ है. गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि प्रीतम चक्रवर्ती ने इसे कंपोज किया है. लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं, जो सीधे युवाओं के दिल को छू रहे हैं.

एक नई और फ्रेश तिगड़ी

पहली ‘कॉकटेल’ में जहां सैफ, दीपिका और डायना की जोड़ी थी, वहीं इस बार शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की बिल्कुल नई तिगड़ी नजर आ रही है. रश्मिका और कृति के साथ शाहिद का यह लव ट्रायंगल पर्दे पर क्या रंग खिलाएगा, इसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं.

---विज्ञापन---

2012 की ‘कॉकटेल’ का जादू

बता दें कि साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. सैफ अली खान (गौतम), दीपिका पादुकोण (वेरोनिका) और डायना पेंटी (मीरा) की उस लव स्टोरी ने दोस्ती और प्यार की एक नई परिभाषा लिखी थी. होमी अडजानिया एक बार फिर उसी जादू को ‘कॉकटेल 2’ के जरिए दोहराने की कोशिश कर रहे हैं.

19 जून को होगा धमाका

फिल्म के सेट से आई तस्वीरों ने पहले ही बज बना दिया था और अब गानों की रिलीज के साथ फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है. ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. देखना होगा कि क्या यह नई स्टारकास्ट पुराने पार्ट की तरह दर्शकों को अपना दीवाना बना पाती है या नहीं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 08, 2026 05:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो