Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Border 2 के शोर के बीच Varun Dhawan ने की ऐसी हरकत, प्रशासन से एक्टर को मिली चेतावनी

Varun Dhawan: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं इसी बीच एक्टर ने कुछ ऐसा किया कि प्रसाशन ने उन्हें आड़े हाथ लिया और चेतावनी भी जारी की.

Varun Dhawan

Varun Dhawan: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. मात्र तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हर तरफ इसकी सक्सेस का जश्न देखने को मिल रहा है. वहीं इस बीच वरुण धवन को ‘महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड’ की ओर से एक चेतावनी दी गई है. दरअसल हाल ही में वरुण ने बॉर्डर 2 के प्रमोशन के दौरान मुंबई मेट्रो में सफर किया था. यहां वरुण मेट्रो में हैंडल्स पर झूलते नजर आए थे. इसका वीडियो भी सामने आया है. मुंबई मेट्रो ने एक्टर की वीडियो शेयर करते हुए चेतावनी जारी की है. 

वरुण धवन को मिली चेतावनी

वरुण की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए है. इसपर फैंस उनकी आलोचना भी कर रहे हैं. इसपर ‘महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड’ ने एक्स पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वरुण धवन ये वीडियो आपकी फिल्मों की तरह एक डिस्क्लैमर के साथ आना चाहिए था. ‘महा मुंबई मेट्रो में इसे ट्राय न करें’. हम समझते हैं कि दोस्तों के साथ मेट्रो में घूमना फिरना कूल है, पर वो पकड़ने वाले हैंडल्स लटकने के लिए नहीं हैं.”

---विज्ञापन---

पोस्ट में आगे लिखा गया, “इस तरह के काम मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 में दिए गए न्यूसेंस पैदा करने/या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराओं के तहत दंडनीय हैं. अपराध की गंभीरता के आधार पर जुर्माना और यहां तक ​​कि जेल भी हो सकती है. इसलिए दोस्तों, हैंगआउट करिए, लेकिन अंदर मत लटकिए. महा मुंबई मेट्रो में जिम्मेदारी के साथ सफर करें.”

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा

इस वीडियो की वजह से वरुण धवन को चेतावनी झेलनी पड़ रही हैं. बात करें उनकी फिल्म बॉर्डर 2 की तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गई है. बॉर्डर 2 ने तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 129.89 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़, दूसरे दिन 40.59 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 57.20 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म और भी शानदार कमाई कर सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 26, 2026 07:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो