Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस स्टार किड का 12 साल से नहीं हुआ पर्दे पर कमबैक, फिर भी हैं 10000 करोड़ के मालिक

Bollywood Star Kid: बॉलीवुड के इस स्टार किड ने सुपरहिट फिल्म से अपना डेब्यू किया और कई हिट मूवी दी, लेकिन पिछले 12 साल से इस स्टार किड का पर्दे पर कमबैक नहीं हुआ.

Bollywood Star Kid
12 साल से नहीं हुआ पर्दे पर कमबैक

Bollywood Star Kid: बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने के लिए जहां कुछ लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है. वहीं, इंडस्ट्री में कुछ लोग अपने मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होते हैं, जिन्हें स्टार किड कहा जाता है. अक्सर स्टार किड और आउटसाइडर को लेकर बहस चलती है. लेकिन आज हम आपको जिस स्टार किड के बारे में बताने जा रहे हैं, उन्हें अपनी पहचान सुपरहिट फिल्मों से मिली. हालांकि 12 साल से ये स्टार किड फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इसके बाद भी वो आज 10000 करोड़ का मालिक है. हम बात कर रहे हैं एक्टर उदय चोपड़ा की.

सुपरहिट फिल्मों से बनाई पहचान

उदय चोपड़ा का जन्‍म हिंदी सिनेमा के फेमस डायरेक्टर यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के घर पर 5 जनवरी 1973 को हुआ. उदय ने फिल्मों में अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2000 में आई सुपरहिट ‘मोहब्‍बतें’ से किया था. इसके बाद उन्होंने ‘मेरे यार की शादी है’ और ‘धूम’, ‘धूम 2’, और ‘धूम 3’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: धर्मेंद्र की फिल्म Ikkis ने 6वें दिन किया कमाल, Dhurandhar का धमाल जारी

12 साल से नहीं हुआ कमबैक

उदय ने अपने 13 साल के एक्टिंग करियर में कुल 11 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 5 फिल्में सुपरहिट रही हैं. लेकिन फिर 2013 के बाद से उदय ने पर्दे से दूरी बना ली. वो आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धूम 3’ में नजर आए थे. इसके बाद से अब तक यानी 12 साल से उनका बड़े पर्दे पर कमबैक नहीं हुआ.

---विज्ञापन---

पिता के निधन का गहरा सदमा

बताया जाता है कि साल 2012 में पिता यश चोपड़ा के निधन से उदय चोपड़ा को गहरा सदमा लगा. इस दौरान ही उनका ब्रेकअप भी हुआ, जिसकी वजह से वो इमोशनली टूट गए. कई साल बाद उदय चोपड़ा का लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया. उदय को पक्की दाढ़ी और बढ़े वजन में देख हर कोई हैरान रह गया.

आज हैं 10000 करोड़ के मालिक

इसके बाद से सभी के मन में सवाल था कि फिल्मों से गायब हो चुके उदय इन दिनों क्या कर रहे हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उदय अब पर्दे के पीछे अपनी कामयाबी की नई कहानी लिख रहे हैं. पिछले 12 सालों में उन्‍होंने करोड़ों-अरबों का साम्राज्‍य खड़ा कर दिया है. मालूम हो कि उदय चोपड़ा अब YRF एंटरटेनमेंट के CEO हैं, जो हॉलीवुड-बेस्ड प्रोडक्शन कंपनी है. YRF एंटरटेनमेंट ग्लोबल स्ट्रीमिंग कंटेंट पर फोकस करने का काम करती है. आज के समय में यशराज फिल्‍म्‍स की वैल्यूएशन 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उदय चोपड़ा की सैलरी 40 करोड़ रुपये महीना है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 07, 2026 09:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola