Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड की बिगेस्ट फ्लॉप फिल्म, जो 45 करोड़ में बनी, अधूरी कहानी संग हुई थी रिलीज

Biggest Bollywood Flop Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर रिलीज होने वाली सभी फिल्में हिट नहीं होती है और फ्लॉप हो जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बड़े बजट में बनी थी, लेकिन रिलीज के बाद कमाई नहीं कर पाई.

The Lady Killer

Biggest Bollywood Flop Film: हिंदी सिनेमा में अक्सर मोटे और हल्के बजट की फिल्में रिलीज होती रहती है. कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद कुछ फिल्में जहां सुपरहिट साबित होती हैं, तो वहीं, कुछ फिल्में बड़े बजट की होने के बाद भी फ्लॉप निकल जाती हैं. आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप निकली थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

साल 2023 की फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द लेडी किलर’ है. इस फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने अहम रोल अदा किया था, लेकिन ये टिकट खिड़की पर सुपरफ्लॉप निकली थी. फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म को 45 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था.

---विज्ञापन---

सुपरफ्लॉप निकली फिल्म

फिल्म का बजट बड़ा था, लेकिन अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म कमाई में मामले में फुस्स निकली थी. इस फिल्म से ना सिर्फ मेकर्स बल्कि फैंस को भी बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म एक लाख रुपये की भी कमाई नहीं कर पाई थी. इस फिल्म का ना तो कोई प्रमोशन हुआ था और ना ही फिल्म को लेकर किसी तरह का कोई ऐड आया.

अधूरी कहानी के साथ हुई रिलीज

बता दें कि इस फिल्म को जब मेकर्स ने रिलीज किया, तो बिना किसी तैयारी के सीधे टिकट खिड़की पर रिलीज कर दिया. लोगों को फिल्म की रिलीज की कोई जानकारी नहीं थी, ऐसे में इसका नतीजा ये निकला कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. इतना ही नहीं बल्कि जब फिल्म फ्लॉप हो गई तो इसके डायरेक्टर ने खुद बताया कि इसे अधूरी हालत में रिलीज किया गया था. डायरेक्टर ने कहा था कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट 117 पेज की थी, लेकिन इसकी शूटिंग सिर्फ 87 पेज तक ही की गई थी. इसका मतलब साफ है कि फिल्म का क्लाईमैक्स पूरी तरह से शूट नहीं किया गया था. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म को पहले ओटीटी पर सीधे लाने की तैयारी थी, लेकिन इसे जल्दबाजी में थिएटर पर उतरा गया.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2025 09:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola