Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान की हीरोइन स्टेज पर फूट-फूटकर रोईं, वजह जानकर फैंस रह गए हैरान

Salman Khan's Heroine Broke Down: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला इन दिनों बहुत ही कम फिल्मों में नजर आ रही है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Feb 7, 2026 20:00
Share :

Salman Khan’s Heroine Broke Down: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाली जानी-मानी एक्ट्रेस भूमिका चावला इन दिनों बहुत ही कम फिल्मों में नजर आ रही है. आज भी लोग उन्हें सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ की ‘निर्जरा’ के नाम से जानते हैं. लंबे समय से फिल्मों और खबरों से गायब भूमिका चावला अचानक से सोशल मीडिया पर छा गईं. दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भूमिका चावला एक इवेंट के दौरान अचानक ही स्टेज पर रोते हुए नजर आई. इतना ही नहीं, वो चुप कराने के बाद भी रो रही थी.

भूमिका चावला वीडियो में अपनी आने वाली फिल्म ‘यूफोरिया’ की बात कर रही थीं. उन्होंने ‘यूफोरिया’ को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए वो अचानक से रो पड़ीं. भूमिका ने बताया कि वो ये फिल्म देखने के बाद वह रात भर सो नहीं पाई थीं. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2026 08:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola