---विज्ञापन---
Prime Video की 7 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर में छिपा है तगड़ा ट्विस्ट, कहानी के आखिर तक नहीं झपकेंगी पलकें
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, जिसे IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है. 7 एपिसोड की इस वेब सीरीद में जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा. जो कि आपको आखिर तक बांधे रखेगी.
हर हफ्ते ओटीटी पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं. कई बार दर्शक सिनेमाघरों में फिल्में मिस करने के बाद उनकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वहीं, कुछ वेब सीरीज भी ऐसी हैं, जिनको लेकर ओटीटी पर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. क्राइम थ्रिलर इन दिनों ऐसा जॉनर बन गया है, जो लोगों का पसंदीदा बन चुका है. लोग अक्सर क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्मों और वेब सीरीज की तलाश करते हैं.
आखिर तक देखने पर मजबूर कर देगी कहानी
आज हम ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज को IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है. सीरीज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो आपको आखिर तक बांधे रखेंगे. तो चलिए, इसके बारे में जानते हैं.
‘इसाकापट्नम’ में नजर आए ये कलाकार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज ‘इसाकापट्नम’ की. यह एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है. गैरी बीएच के निर्देशन में बनी इस सीरीज में समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील और नरेश अगस्त्य अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
इसाकापट्नम’ की क्या है कहानी
वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो यह एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर है, जो 1980 और 1990 के दशक के एक काल्पनिक बंदरगाह शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें सत्ता, अपराध और पारिवारिक संघर्ष की कहानी दिखाई गई है.
इसाकापट्नम’ में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट
सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो दूसरे शहर से आकर क्राइम की दुनिया में अपनी हुकूमत जमाता है और धीरे-धीरे इलाके का सबसे खतरनाक शख्स बन जाता है. उस शख्स से पूरा इलाका डरता है. हालांकि, कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसकी अपनी बेटी उसके सामने खड़ी होकर उसे चुनौती देती है. इस कहानी से आपकी नजरें नहीं हटेंगी, क्योंकि इसमें जबरदस्त ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा.
शो को मिली शानदार रेटिंग
बता दें कि इस 7 एपिसोड की सीरीज को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. इसे IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है. इस सीरीज को आप वीकेंड पर देख सकते हैं और अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.