Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Baaghi 4 एडवांस बुकिंग में इन 2 फिल्मों से पीछे, देखें प्री-सेल में कितनी हुई कमाई?

Baaghi 4 Advance Booking: टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बागी 4 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कैसा परफॉर्म किया है? यहां देखें पूरी रिपोर्ट…

---विज्ञापन---

Baaghi 4 Advance Booking
Photo Credit- Social Media

Baaghi 4 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी फिल्म बागी 4 कल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में टाइगर के अलावा हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त भी हैं। मेकर्स ने रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। जाे आंकड़े निकल कर आए हैं, उसमें फिल्म को प्री-सेल में कुछ खास प्रॉफिट होते दिखाई नहीं दे रहा है। यही नहीं फिल्म एडवांस बुकिंग में दो फिल्मों से पीछे भी रह गई है।

बागी 4 का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म बागी 4 मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिखाई दे रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आज गुरुवार दोपहर 1 बजे तक एडवांस बुकिंग बंद कर दी गई है और जो आंकड़े आए हैं, उसमें फिल्म ने पूरे देशभर में 1.27 लाख टिकटों की बिक्री की है। इस हिसाब से देखा जाए तो बागी 4 ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

---विज्ञापन---

इन 2 फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

ट्रेड एनालिस्ट ने बताया है कि बागी 4 ने एडवांस बुकिंग बंद होने तक अधिकांश प्रमुख शहरों में 4-7% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है। इस हिसाब से टाइगर श्रॉफ की फिल्म को धीमी शुरुआत मिलती दिखी है। इसके अलावा बागी 4 एडवांस बुकिंग में वॉर 2 (पहले दिन 20 करोड़) और सैयारा (9.40 करोड़) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

यह भी पढ़ें: Param Sundari से जाह्नवी-सिद्धार्थ ने तोड़ा अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड, देखें छठे दिन का कलेक्शन

---विज्ञापन---

टाइगर 4 के बारे में

बता दें कि टाइगर 4 एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी फिल्म बागी का चौथा पार्ट है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा के अलावा श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को ए हर्ष ने डायरेक्ट किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला प्रोड‌यूसर हैं। 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2025 02:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola