Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘भारत मेरा गुरु है…’ ‘सांप्रदायिक’ वाले बयान पर घिरे AR Rahman ने दी सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा…’

AR Rahman on Communal Remarks Controversy: ऑस्कर विनर एआर रहमान ने हाल ही में 'सांप्रदायिक' भेदभाव वाले बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था.

AR Rahman on Communal Remarks Controversy: ऑस्कर विनर एआर रहमान इस समय अपने एक बयान की वजह से विवादों और सुर्खियों में आ गए हैं. एआर रहमान के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ‘सांप्रदायिक’ भेदभाव वाले बयान की कड़ी आलोचना की जा रही है. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें इसके लिए काफी ट्रोल भी किया. इन आलोचनाओं के बीच सिंगर एआर रहमान ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और सफाई दी. उन्होंने पूरे भारत को अपना गुरु बताया और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था.

एआर रहमान ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर हो रही इन आलोचनाओं के बीच एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने साफ तौर पर बताया कि उन्होंने जो भी कहा, उनके शब्दों को गलत तरीके से समझा गया और उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. इसके साथ ही उन्होंने भारत की आर्टिस्टिक फ्रीडम के लिए भी आभार व्यक्त किया और अपने अलग-अलग म्यूजिक प्रोजेक्ट पर भी प्रकाश डाला.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 के लिए Varun Dhawan की ट्रोलिंग पर भड़के Suniel Shetty, बोले- ‘क्या किसी ने…’

भारत मेरा गुरु…

अपने वीडियो मैसेज में एआर रहमान ने कहा, ‘मेरे प्यारे दोस्तों, म्यूजिक हमेशा से मेरे लिए संस्कृति से जुड़ने, उसका जश्न मनाने और उसका सम्मान करने का जरिया रहा है. भारत हमेशा से मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर है. भारतीय होने पर मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं’ एआर रहमान ने आगे कहा, ‘मैं समझता हूं कि कभी-कभी मेरे इरादों को गलत समझ लिया जाता है.’

---विज्ञापन---

मेरी ईमानदारी को लोग…

एआर रहमान ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाने की इच्छा नहीं रखी और मुझे उम्मीद है कि मेरी ईमानदारी को लोग महसूस करेंगे. भारत में हमेशा आर्टिस्ट को एक्सप्रेशन ऑफ फ्रीडम मिलता है और कई संस्कृतियों और आवाजों का सम्मान होता है.’ उनके इस वीडियो मैसेज को कई फैंस ने पसंद किया है.

First published on: Jan 18, 2026 02:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो