Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अनुष्का शर्मा तीसरी बार बनने वाली हैं मां? विराट कोहली संग दिखीं तो फैंस ने पूछ लिया बड़ा सवाल

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई फिल्म या क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है.

Anushka Sharma Virat Kohli
अनुष्का शर्मा तीसरी बार बनने वाली हैं मां? Photo Credit- Social Media

Anushka Sharma Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई फिल्म या क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. मुंबई में दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर अनुष्का की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या कपल के घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है. हालांकि, इन चर्चाओं पर अब तक अनुष्का या विराट की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

विराट-अनुष्का को साथ देखकर शुरू हुई चर्चा

दरअसल, 25 अक्टूबर को अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ मुंबई में नजर आईं. दोनों वर्ली स्थित डोम, एसवीपी स्टेडियम में अमेरिकी भक्ति संगीत गायक कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में पहुंचे थे. इससे पहले भी कपल को गेटवे ऑफ इंडिया के पास देखा गया था. दोनों की साथ में सामने आई झलक ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया था.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़

कीर्तन के दौरान अनुष्का भक्ति गीतों पर ताली बजाती और गुनगुनाती नजर आईं, जबकि विराट उनके पास बैठे दिखाई दिए. इसी दौरान सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए. किसी ने सवाल किया कि क्या अनुष्का फिर से प्रेग्नेंट हैं, तो किसी ने लिखा कि उन्हें भी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का शक हो रहा है.

क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अनुष्का को भी ट्विटर से ही पता चला होगा कि वह प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, ये सिर्फ सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे और कयास हैं. इन्हें सच मानने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

---विज्ञापन---

दो बच्चों के माता-पिता हैं विराट-अनुष्का

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में शादी की थी. जनवरी 2021 में दोनों बेटी वामिका के माता-पिता बने. इसके बाद फरवरी 2024 में उनके घर बेटे अकाय का जन्म हुआ. कपल अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करता है और उनकी प्राइवेसी का खास ध्यान रखता है. ऐसे में दोनों की निजी जिंदगी से जुड़ी छोटी-सी झलक भी चर्चा में आ जाती है.

फिल्मों से दूर हैं अनुष्का शर्मा

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ साल 2018 में आई थी, जिसमें वह शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ दिखाई दी थीं. इसके बाद उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी की. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अब तक अनाउंस नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

फिलहाल, अनुष्का की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही चर्चा की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस को किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले कपल की ओर से जानकारी आने का इंतजार करना चाहिए।

First published on: Oct 27, 2026 03:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो